News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: आम आदमी पार्टी ने बिजली कटौती के खिलाफ  निकाला लालटेन जुलूस

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 2, 2023  |  8:04 PM

120 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: आम आदमी पार्टी ने बिजली कटौती के खिलाफ  निकाला लालटेन जुलूस
  • प्रदेश में गर्मी से हुई मौत पर मृतक परिवार को दी जाय  सरकारी नौकरी –  जिला अध्यक्ष

कसया/कुशीनगर। राज्य सभा सांसद व आप पार्टी के  यूपी प्रभारी  संजय सिंह के आवाहन पर प्रदेश के सभी जिलों में बिजली कटौती को लेकर लालटेन जुलूस निकालने के क्रम में रविवार को पार्टी की  कुशीनगर जिला इकाई  जिलाध्यक्ष ई0 अजय कुमार यादव के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने फाजिलनगर के बाघौच मोड़ से  होते हुए स्टेट बैंक  तक लालटेन जुलूस निकाला l  इस दौरान अघोषित बिजली कटौती पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी किया l 

आपके लिए और..- जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी...

 इस दौरान जिलाध्यक्ष ई. अजय कुमार यादव ने  कहा कि प्रदेश में हो रहीं अघोषित  बिजली  कटौती से जनता त्राहिमाम कर रही है l पूरे प्रदेश में बिजली कटौती का संकट लोग झेल रहे हैं l भीषण गर्मी की वजह से अस्पतालों में लोग भर्ती हो रहे हैं और मौतें हो रही हैंl   गर्मी के कारण तमाम बीमारियों का लोग शिकार हो रहे हैंl  पार्टी की ओर से सरकार से मांग है की प्रदेश में निर्वाध बिजली आपूर्ति कराई जाय, जिससे  भयंकर गर्मी से लोगों को निजात मिल सके l गर्मी के कारण प्रदेश में जो मौतें हुई है,उन मृत परिवारो  को उचित मुआवजा और सरकारी नौकरी दी जाये और  बिजली विभाग में रिक्त पदों को भरा जायेl  दिल्ली की केजरीवाल सरकार बिना कटौती 24 घंटे बिजली दिल्ली की जनता को उपलब्ध करा रही हैl  उत्तर प्रदेश की जनता योगी सरकार से जानना चाहती है कि जब दिल्ली की जनता को मुफ्त और बिना कटौती 24 घंटे बिजली उपलब्ध हो सकती है तो उत्तर प्रदेश की जनता को देश में सबसे महंगी और बिना कटौती 24 घंटे बिजली क्यों नहीं उपलब्ध हो पा रही है ? 

जिलाध्यक्ष ने कहा उत्तर प्रदेश में 27हजार  मेगावाट बिजली की जरूरत है, और मात्र 4 हजार मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा हैl  23 हजार मेगावाट बिजली बाहर से खरीदी जा रही है,उसके बाबजूद 10- 12 घंटे की बिजली कटौती होती हैl  अघोषित बिजली कटौती से लोग बेहद परेशान हैl  बिजली विभाग में वर्तमान में एक  लाख कर्मचारियों की जरूरत है,लेकिन मात्र 34 हजार कर्मचारी बिजली विभाग में कार्यरत हैंl  66 हजार बिजली कर्मचारियों की कमी है, जिसकी वजह से विभाग ठीक से काम नहीं कर पा रहा हैl  ट्रांसफार्मर जल रहे है , जगह जगह तार टूट रहे है, कर्मचारियों के अभाव में  काम नहीं हो पा रहा है l 

इस दौरान  जिला महासचिव मुकेश सुमन,मनोहर जायसवाल, वरिष्ठ आप नेता ताजमोहम्मद, प्रांतीय  प्रवक्ता नुरुल हुदा,तबरेज आलम,नसीम आलम, विधानसभा अध्यक्ष फाजिलनगर  सुरेंद्र गौंड,  रामाअवध गुप्ता,  सेराज अंसारी, शम्भू कश्यप,अनिल यादव,राजेश जायसवाल, कुमार विष्णु, एल. एन.टी त्रिपाठी, रामकांत कुशवाहा,ओमप्रकाश श्रीवास्तव,संजय राय आदि  सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हनुमानगंज: अन्तर्जातीय कोर्ट मैरेज का दुखद् अंत, नव दंपत्ति का पेड़ से लटकता मिला शव, सनसनी 
हनुमानगंज: अन्तर्जातीय कोर्ट मैरेज का दुखद् अंत, नव दंपत्ति का पेड़ से लटकता मिला शव, सनसनी 

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिन्ना छपरा गांव का है मामला दलित समुदाय के लड़के…

जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना पर उठे नए सवाल
जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना पर उठे नए सवाल

कुशीनगर । सेवरही विकास खंड की ग्राम पंचायत हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना…

सर्पदंश से सात वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम
सर्पदंश से सात वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के गडहिया बसंतपुर के झझवा टोले का मामला खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking