News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: एबीसी क्लासेस ने 1014 जनरल रैंक देकर फिर से जिले में लहराया अपना परचम

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Apr 25, 2024  |  6:29 PM

117 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: एबीसी क्लासेस ने 1014 जनरल रैंक देकर फिर से जिले में लहराया अपना परचम WhatsApp
Responsive image
  • एबीसी क्लासेस के निदेशक राकेश जायसवाल व हिमान्शु जायसवाल ने उत्तीर्ण सभी 5 बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाए दी

कसया । इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जे॰ई॰ई॰ मेन 2024 में नगर के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्था एबीसी क्लासेस कुशीनगर के बच्चों ने इस बार फिर बाजी मारी।

आपके लिए और..- सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय...

जे॰ई॰ई॰ मेन 2024 की परीक्षा में इस वर्ष बैठे 15 लाख छात्रों में आशीष पाण्डेय ने देश में 1014 जनरल रैंक देकर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया व जयदीप कुशवाहा दूसरे स्थान पर रहे। संस्थान द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार सोनबरसा पाण्डेय डीह, वार्ड नम्बर-19, शिवाजी नगर, कुशीनगर निवासी राजीव पाण्डेय व प्रधानाध्यापक निशा ओझा के पुत्र आशीष पाण्डेय को 99.94 परसेंटाइल अंक प्राप्त हुआ और प्रधानाध्यापक रमेश कुशवाहा व उर्मिला देवी के पुत्र जयदीप कुशवाहा निवासी – मठिया ख़रीद, वार्ड नम्बर-10, सरोजनी नगर, तरकुलवा, देवरिया ने जे॰ई॰ई॰ मेन 2024 में 99.64 परसेंटाइल लाकर ज़िले में दूसरा स्थान प्राप्त किया, एबीसी क्लासेस से चयनित 5 बच्चों में तीसरे स्थान पर रही स्वेता कुशवाहा पुत्री चंद्रशेखर कुशवाहा व लक्ष्मी देवी निवासी – गंडक कॉलोनी, फ़ाज़िलनगर ने 97.31 परसेंटाइल अंक प्राप्त किया है। चौथे स्थान पर उत्कर्ष कुमार पुत्र धीरज कुमार व अनीता पाठक निवासी – सेमरा हरदो पट्टी, कुशीनगर ने 97.10 परसेंटाइल प्राप्त किया और पाँचवे स्थान पर अराधना शर्मा पुत्री दिनेश्वर शर्मा व सरोज शर्मा निवासी – पचरूखिया, कुशीनगर ने 92.79 परसेंटाइल प्राप्त किया।

इस अवसर पर संस्था के निदेशक व न॰पा॰प॰ कुशीनगर अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश कुमार जायसवाल व निदेशक हिमांशु जायसवाल सहित शिक्षकों ने छात्रों और उनके माता पिता को सम्मानित किया व संस्था द्वारा विगत महीने ही जे॰ई॰ई॰ मेन 2024 के प्रथम चरण के परिणाम आने के बाद इन बच्चों के प्रोत्साहन और मनोबल हेतु ज़िले में प्रथम आए आशीष को 51000 रू॰, ज़िले में दूसरे पे आये जयदीप को 51000 रू॰ और स्वेता को 25000 रू॰ पुरस्कार राशि भेंट किया गया।निदेशक राकेश जायसवाल ने कहा कि अपनी कर्मठता के बल पर व्यक्ति सफलता के लक्ष्य को प्राप्त करता है। इसलिए कड़ी मेहनत, ईमानदारी से अध्ययन करें। आप सदा आगे बढ़ेंगे। इस दौरान शिक्षक ई० अंकुश गुप्ता, डॉ अरविंद शुक्ला, ई० राहुल कुमार गुप्ता, डॉ फ़िरोज़ अली अंसारी, सच्चिदानंद तिवारी, अमरेन्द्र पाठक, विनय प्रभाकर पाण्डेय, विवेक मिश्रा व ईशा जायसवाल ने सफल छात्र – छात्राओं को बधाई दी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जनगणना कार्य में लापरवाही न बरतें कर्मी, सटीक आंकड़े जुटाने पर दें जोर-एसडीएम
जनगणना कार्य में लापरवाही न बरतें कर्मी, सटीक आंकड़े जुटाने पर दें जोर-एसडीएम

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में मंगलवार को जनगणना कार्य को लेकर कर्मियों का…

सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय बेकाबू ट्रक ने रौदा
सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय बेकाबू ट्रक ने रौदा

सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के तितीला चौराहे के पास सड़क में पार करते हुए…

किसान हमारे लिए भगवान हैं, इनकी सेवा करना हमारा धर्म: सत्येन्द्र पाल
किसान हमारे लिए भगवान हैं, इनकी सेवा करना हमारा धर्म: सत्येन्द्र पाल

न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर कंपनी का ग्राहक मिलन समारोह आयोजित, किसानों को उपहार देकर किया…

जय श्रीराम की जयकारों के बीच हुआ रावण दहन, मेले में उमड़ी हजारों की भीड़ l
जय श्रीराम की जयकारों के बीच हुआ रावण दहन, मेले में उमड़ी हजारों की भीड़ l

बोदरवार, कुशीनगर :- परंपरागत ऐतिहासिक दशहरा का मेला बड़े ही धूम धाम से संपन्न…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking