News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: अभिनव ने जेईई मेंस में 95.41 प्रतिशत अंक प्राप्त करके क्षेत्र का नाम रोशन किया

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 30, 2023  |  8:59 PM

772 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अभिनव ने जेईई मेंस में 95.41 प्रतिशत अंक प्राप्त करके क्षेत्र का नाम रोशन किया

कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र अंतर्गत फाजिलनगर ब्लाक के सोनबरसा (नोनिया पट्टी) निवासी अभिनव ने जेईई मेंस में 95.41 प्रतिशत अंक प्राप्त करके क्षेत्र का नाम रोशन किया है।उनकी इस सफलता पर परिजनों सहित विद्यालय परिवार ने खुशी जताई है।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

उक्त गांव निवासी सुरेंद्र सिंह कुशवाहा के पुत्र अभिनव शुरू से ही पढ़ने में कुशाग्र था। उसकी प्राथमिक शिक्षा गांव से हुआ। इसके बाद नव जीवन मिशन स्कूल से 2020 में 95.8 % के साथ हाईस्कूल व 92.6 प्रतिशत अंक के 2022 में इंटरमीडिएट परीक्षा उतीर्ण करने के बाद ऑनलाइन कोचिंग के जरिये जेईई की तैयारी कर रहा था।पहले ही प्रयास में ही जेईई मेंस क्वालीफाई करने वाले अभिनव का सपना सिविल सेवा में जाकर देश की सेवा करना है।उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता व गुरुओं को देते हुए कहा कि बिना इनके मार्गदर्शन के ये सफलता संभव नहीं थी।बड़ों के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं है।इनके पिता सुरेंद्र सिंह कुशवाहा वर्तमान में फाजिलनगर ब्लाक के प्रधान संघ अध्यक्ष हैं।

इसके इस सफलता पर विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा, पूर्व विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, प्रमुख प्रतिनिधि राजेश जायसवाल, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि पशुपति नाथ जायसवाल, परमानंद कुशवाहा, तुलसी गुप्ता, नगीना यादव,रामनरेश कुशवाहा, मुन्ना यादव, सतीश श्रीवास्तव आदि ने खुशी जताई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking