सुकरौली/कुशीनगर। कोतवाली क्षेत्र हाटा के राष्ट्रीय राजमार्ग 28 के महुआरी चौराहे के निकट एक रेस्टोरेंट पर खाना खाने के लिए रुके कावरियो की खड़ी मार्शल-बोलेरो में एक अनियंत्रित सफारी ने जोरदार टक्कर मार दी। गनीमत रही कि सभी कांवरिये गाड़ी से उतरकर होटल पर नाश्ता कर रहे थे। जिससे बड़ी अनहोनी होते-होते बच गयी। जबकि सफारी में सवार 6 लोग घायल हो गए हैं जिनको स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया।
बताते चलें गोरखपुर की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही सफारी गाड़ी नंबर WB 06 V 4244 ने होटल के पास खड़ी हुई दो गाड़ियों में जोरदार टक्कर मार दी । जिससे दोनों गाड़ी 50 मीटर दूर घसीटती चली गई। मौके पर जुटे लोगों ने सफारी का फाटक खोल कर सफारी में सवार लोगों को बाहर निकाला। जो गोरखपुर से दवा करा कर बिहार प्रान्त के जिला गोपालगंज को जा रहे थे। जिसमें से 3 लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है जिनका एक निजी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था।
कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…
कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…