News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: बाइक सवारों पर जहरीला तरल पदार्थ स्प्रे करने वाले अभियुक्त गिरफ्तार

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 3, 2022  |  6:17 PM

1,347 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: बाइक सवारों पर जहरीला तरल पदार्थ स्प्रे करने वाले अभियुक्त गिरफ्तार
  • अपाची बाइक सवार गोरखपुर के हैं निवासी, बाइक सवारों पर जहरीला स्प्रे फेंका
  • हनुमानगंज पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को जहरीला स्प्रे एवं बाइक के साथ गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध पंजीकृत अभियोग में चालान की कार्रवाई की है।

आपके लिए और..- चोरी की भैंसों संग पिकप दौड़ा रहे थे दो युवक,...

हनुमानगंज पुलिस टीम ने बुधवार को मुखवीर की सूचना पर बाइक सवार दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। आरोपियों पर मदनपुर देवी स्थान जा रहे बाइक सवारों पर जहरीला पदार्थ स्प्रे करने का आरोप है। पीड़ित की तहरीर पर हनुमानगंज पुलिस ने धारा 393/328 दर्ज कर अभियुक्त ईशान अवस्थी पुत्र शैलेन्द्र कुमार अवस्थी निवासी उत्तरी हिमायुपुर थाना गोरखनाथ एवं विश्वदीप चक्रवर्ती पुत्र देवाशीष चक्रवर्ती निवासी उत्तरी हिमायूंपुर थाना गोऱखनाथ जनपद गोरखपुर को बेलवनिया बंधे के पास से अपाची मोटरसाइकिल एवं जहरीला स्प्रे के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक चंदेश्वर सिंह, हेड कां. सई मोहम्मद, सिपाही दीपक यादव, विनय यादव, संदीप यादव शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking