News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: मारने पीटने व लड़की से विवाह का झांसा देकर रुपया और ज़ेवरात लेने का लगाया आरोप

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 15, 2023  |  7:57 PM

16 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मारने पीटने व लड़की से विवाह का झांसा देकर रुपया और ज़ेवरात लेने का लगाया आरोप

कसया/कुशीनगर । जनपद देवरिया निवासी एक व्यक्ति ने कुशीनगर जनपद निवासी एक परिवार पर मारने पीटने तथा शादी का झांसा देकर लड़की के रूपये और जेवरात लेने का आरोप लगाते हुए कसया थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग किया है l

आज की हॉट खबर- कुशीनगर : एनएच-27 में ‘सोल्डर घोटाला’! काग़ज़ों में डेढ़ मीटर,...

मिली जानकारी व दिए गये तहरीर के अनुसार मुस्तफा खान पुत्र इस्हाक़ खान निवासी ग्राम मठिया, थाना तरकुलवा जनपद देवरिया ने आरोप लगाते हुए कहा है कि 13वर्ष पूर्व मेरी लड़की की शादी मुस्तफा शेख पुत्र गफ्फार शेख निवासी नंदा छपरा, थाना कसया, जिला कुशीनगर के हुई थींl मेरे दामाद की मृत्यु कैंसर बीमारी से हो गयीं l हम लोगो द्वारा दामाद की मृत्यु के बाद अपनी लड़की का विवाह दामाद के छोटे भाई के साथ करने को कहा, जिस पर वे राजी हो गयेl लगभग एक वर्ष तक शादी की बात चलता रहा l इसी दौरान में मेरी लड़की को शादी की झांसा देकर उसके पास रखा रुपया 07लाख (सात लाख) और साथ ही उसका ज़ेवर भी लें लिए l ज़ेवर व रुपया लेने के बाद शादी करने से मना करने लगेl गांव में पंचायत बुलाकर पंच के सामने अपनी बात रखी तो पंचायत सुलह करने की बात होने लगी l उसी बीच के कुछ लोग लड़की का मोबाइल छीन क़र तोड़ दिए तथा लड़की को मारने पीटने लगे, जिससे मेरी लड़की को गंभीर चोटे लगी है l

इसी दौरान मेरे साले के लड़का को इसराफिल पुत्र गफ्फार शेख, रूबी पत्नी नौशाद,मिसाउद्दीन पुत्र आलम सहित अज्ञात 12लोगो ने मिल कर प्रधान के सामने ही मारने पीटने लगे,और जान से मारने की धमकी देने लगे,जिससे किसी तरह हम अपनी जान बचा कर वहाँ से भागे है l पीड़ित ने कसया थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग किया है l

संबंधित खबरें
कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान महिला को थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही एसपी का कड़ा एक्शन
कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान महिला को थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही एसपी का कड़ा एक्शन

कुशीनगर। जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक जवान की शर्मनाक और मानवता को…

सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग
सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग

कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सभा सलेमगढ़ में एक निर्धन एवं आर्थिक…

होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’
होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’

कुशीनगर । जनपद में आगामी होली, रमजान माह एवं ईद-उल-फित्र को पूर्णतः शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण…

मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते का ही निकला कातिल
मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते का ही निकला कातिल

कुशीनगर। जनपद के थाना जटहां बाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिरनहीं बिन टोली में सात…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking