कसया/कुशीनगर। थाना क्षेत्र कसया अंतर्गत नगर पालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड सं.11बेलवा पलक धारी सिंह निवासी नसरुद्दीन अंसारी पुत्र स्व. हासन ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि खसरा /अराजी सं.440 है, जिसका क्षेत्रफल 0.240 हे. है l उक्त खेत में गन्ने की फसल बोया गया है, जिसमे अज्ञात लोगो द्वारा 9 दिसंबर की सुबह व दूसरे दिन 10 दिसंबर की शाम को आग लगा दिया गयाl दोनो दिन खेत में लगी आग को देख कर ग्रामीणों द्वारा शोर -गुल किया गया और आग को बुझाया गयाl
किसान नसरुद्दीन ने थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर जाँच कर कार्यवाही की मांग किया है l लगातार दो दिन खेत में आग लगने से उक्त किसान का काफ़ी नुकसान हुआ है l सूचना पाकर मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल अरविन्द पति त्रिपाठी ने आग से नष्ट हुए गन्ने की फसल का आकलन किया l
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…