News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: उपलब्धि: डा. आर.के श्रीवास्तव नार्थ जोन के रिजनल रिप्रजेन्टेटिव नामित

Sanjay Pandey

Reported By:

May 16, 2022  |  6:57 PM

787 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: उपलब्धि: डा. आर.के श्रीवास्तव नार्थ जोन के रिजनल रिप्रजेन्टेटिव नामित WhatsApp
Responsive image
  • खड्डा नगर के निवासी हैं डा. श्रीवास्तव
  • भारतीय वायु प्रदुषण नियंत्रण संगठन नई दिल्ली द्वारा हुए नामित

खड्डा/कुशीनगर। भारतीय वायु प्रदूषण नियंत्रण संगठन (Indian Association for Air Pollution Control), New Delhi द्वारा पन्तनगर विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान विभाग के प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष डा0 आर0के0 श्रीवास्तव को नार्थ जोन का रिजनल रिप्रजेन्टेटिव नामित किया गया है।

आपके लिए और..- मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने...

डा.आर.के. श्रीवास्तव खड्डा कस्बा स्थित श्रीगांधी इंटरमीडिएट कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य बैजनाथ लाल श्रीवास्तव के पुत्र हैं। इस संगठन में डा0 श्रीवास्तव द्वारा नार्थ जोन के विभिन्न प्रदेशों लदाक, जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड हेतु वायु प्रदूषण के रोकथाम के लिए समय-समय पर विभिन्न कार्य योजनाओं की रूपरेखा तैयार करना, लोगो को स्वच्छ हवा हेतु जागरूक करना, इस क्षेत्र में कार्य करने वाले विभिन्न संस्थाओं के सहभागिता एवं सहयोग द्वारा वायु प्रदूषण को कम करने हेतु स्थाई निदान खोजना, राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय संस्थाओं के सहयोग से उदेश्यों की पूर्ति हेतु समन्वय स्थापित करना, लोगो को वायु प्रदूषण के मापन एवं इसके निस्तारण हेतु विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमो का संचालन एवं पर्यावरण पर पड़ने वाले विभिन्न दुष्परिणामों को कम करने हेतु आवश्यक कार्य योजना तैयार करना इत्यादि है।

पूरे नार्थ जोन से डा0 श्रीवास्तव का चयन होने पर विधायक विवेकानंद पांडेय, पूर्व चेयरमैन डा.निलेश मिश्र, प्रधानाचार्य अमरजीत पाण्डेय, नत्थू शर्मा, विद्याधर तिवारी, शिक्षक राकेश मिश्रा, जवाहिर यादव, भाजपा के आनंद सिंह आदि ने हर्ष जताया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking