कुशीनगर।पडरौना नगर में स्थित स्थानीय गायत्री मंदिर में गुरु गोरक्षनाथ गोस्वामी महासंघ कुशीनगर के पदाधिकारियों ने बैठक कर आगामी 21 अगस्त 2022 को पडरौना में गोस्वामी गोष्ठी आयोजन करने के लिए कार्योजना तय किए।
बैठक में रामवृक्ष गिरि जिला अध्यक्ष गुरु गोरक्षनाथ गोस्वामी महासंघ कुशीनगर ने पंडित पुरुषोत्तम शास्त्री, सुशीला गिरि, सत्यनारायण गिरि, संत बालक दास त्यागी, महादेव गिरि, बासुदेव गिरि, अशोक गिरि, संतोष गोस्वामी, उपेंद्र गिरि के सहमति से आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तय किए। कार्यक्रम गायत्री मंदिर के सभागार में आयोजित होगा जिसमें गोस्वामी महासंघ के द्वारा कुशीनगर में विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक सरोकार के लिए कार्य करने वाले शख्सियतों को सम्मानित किया जाएगा। उसके उपरांत गोस्वामी समुदाय के उदय और इतिहास के साथ वर्तमान में मुख्यधारा में लाने के लिए गोष्ठी के माध्यम से गोस्वामी वक्ताओं के द्वारा जानकारी और रणनीति पर चर्चा किया जाएगा। तत्पश्चात अथितियों के द्वारा पौधरोपण करके कार्यक्रम का समापन किया जायेगा।
112 पुलिस वाहन से बाइक सवार को टक्कर लगने आरोप, वीडियो हुआ था वायरल…
कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में स्थित कुशीनगर न केवल…
कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): ग्रामीण विकास योजनाओं (जैसे आवास, शौचालय, मनरेगा, पेंशन) या जमीन…
कुशीनगर / गोरखपुर (न्यूज अड्डा डेस्क): पूर्वांचल के यात्रियों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य…