कसया/कुशीनगर । नगर निकाय चुनाव में नगरपालिका परिषद कुशीनगर से भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी किरन जायसवाल पत्नी राकेश जायसवाल का मंगलवार को रोड शो प्रदर्शन हुआ l रोड शो में भोजपुरिया अभिनेत्री पूनम दुबे ने किरन जायसवाल के समर्थन में वोट देने की अपील करते हुए लोगो का अभिवादन किया l भाजपा प्रत्याशी किरन जायसवाल के रोड शो में भारी जन शैलाब उमड़ा l रोड शो प्रदर्शन में जय श्रीराम और भाजपा जिताओ विकास लाओ के नारों से गूंज उठा नगर l अभिनेत्री के द्वारा रोड शो में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व नगर वासी सम्मिलित रहे l रोड शो श्री रामजानकी मठ मंदिर से प्रारम्भ होकर नेशनल हाइबे होते हुए नगर भ्रमण कर पडरौना मार्ग स्थित भाजपा निकाय कार्यालय पर समाप्त हुआ l
रोड शो में प्रदर्शन के दौरान अभिनेत्री पूनम दूबे के साथ, विधायक कुशीनगर पीएन पाठक, प्रत्याशी किरन जायसवाल, राकेश जायसवाल,विनय राय, भाजपा महिला जिलाध्यक्ष चंद्र प्रभा पाण्डेय,संतोष सिंह, विधायक प्रतिनिधि रूद्र प्रकाश सिंह, नितीश यादव, राजू जायसवाल, वाहिद अली, दिनेश तिवारी, गुफरान बक्शी, अशोक मिश्र, अनिल राव, उमेश सिंह, मंटू जायसवाल, विनोद गुप्ता, रूपम सिंह, कैश खान, फुलवान्ति चौहान, छेदी शर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, संजय जायसवाल, सुमित जायसवाल सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व जन समूह शामिल रहा l
कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…
हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…