News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: अपर मुख्य सचिव क़ृषि ने मैत्रेय परियोजना अंतर्गत अधिग्रहित भूमि सहित जनपद के विभिन्न कृषि फार्मों का किया स्थलीय निरीक्षण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 27, 2023  |  5:58 PM

11 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अपर मुख्य सचिव क़ृषि ने मैत्रेय परियोजना अंतर्गत अधिग्रहित भूमि सहित जनपद के विभिन्न कृषि फार्मों का किया स्थलीय निरीक्षण

कुशीनगर। अपर मुख्य सचिव कृषि/नियुक्ति विभाग डा0 देवेश चतुर्वेदी द्वारा जिलाधिकारी के साथ मैत्रेय परियोजना अंतर्गत अधिग्रहित की गई भूमि, व जनपद के विभिन्न कृषि फार्मों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

अपर मुख्य सचिव कृषि/नियुक्ति विभाग द्वारा सर्वप्रथम मैत्रेय परियोजना अंतर्गत अधिग्रहित की गई भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया गया जिस के अंतर्गत भूमि का एरिया/ भूमि का प्रकार, सहित समस्त जानकारी नक्शे के माध्यम से जिलाधिकारी द्वारा दी गई, कुछ कृषकों द्वारा उच्च न्यायालय में प्रकरण लंबित होने की जानकारी देने पर अपर मुख्य सचिव द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए।

अपर मुख्य सचिव श्री चतुर्वेदी द्वारा तहसील तमकुहीराज अंतर्गत गाजीपुर के कृषि फॉर्म का निरक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान फॉर्म का क्षेत्रफल 48 हेक्टेयर बताया गया ,तथा पूछे जाने पर बाउंड्री न होने की जानकारी दी गई, जिस पर अपर मुख्य सचिव द्वारा बाउंड्रीवाल कराए जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अपर मुख्य सचिव ने तहसील तमकुहीराज क्षेत्र के ही कृषि अनुसंधान केंद्र सर्गटिया का भी निरीक्षण किया जिसके क्षेत्रफल 168 एकड़ होने सहित सम्बन्धित द्वारा अनुसंधान केंद्र के सम्बंध में पूर्ण विवरण सहित जानकारी दी गई।

उक्त निरीक्षण कार्यक्रम दौरान मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक उपमा पाण्डेय, उप जिलाधिकारी कसया रत्नीका श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी तमकुहीराज, उप कृषि निदेशक आशीष कुमार के साथ अन्य सभी सम्बन्धित गण उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking