कुशीनगर। अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक मंगलवार परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के पश्चात महोदय ने शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड को दौड़ लगवाई। परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाई, ड्रिल देखकर उसे और बेहतर तरीके से कराने के लिए निर्देशित किया। इसके अतिरिक्त दंगा नियंत्रण उपकरणों एन्टी राइट गन, अश्रुगैस के गोले, रबर बुलेट, आदि का प्रशिक्षण दिया गया तथा बलवा ड्रिल के दौरान की जाने वाली कार्यवाही के सम्बन्ध में अधिकारी/कर्मचारीगणों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक रुपेश कुमार तथा पुलिस लाइन के अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे।
112 पुलिस वाहन से बाइक सवार को टक्कर लगने आरोप, वीडियो हुआ था वायरल…
कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में स्थित कुशीनगर न केवल…
कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): ग्रामीण विकास योजनाओं (जैसे आवास, शौचालय, मनरेगा, पेंशन) या जमीन…
कुशीनगर / गोरखपुर (न्यूज अड्डा डेस्क): पूर्वांचल के यात्रियों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य…