News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: एडीएम ने हरि झंडी दिखा 50 नवयुको को प्रशिक्षण हेतु राज्य आपदा मोचक बल लखनऊ रवाना किया

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 14, 2023  |  5:54 PM

52 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: एडीएम ने हरि झंडी दिखा 50 नवयुको को प्रशिक्षण हेतु राज्य आपदा मोचक बल लखनऊ रवाना किया WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। मुख्य कार्यपालक अधिकारी / अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) देवी दयाल वर्मा ने हरी झण्डी दिखा कर 50 जिले से चयनित नवयुवकों को आपदा मित्रों को प्रशिक्षण हेतु राज्य आपदा मोचक बल (एसडीआरएफ) लखनऊ के लिये रवाना किया गया।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, कुशीनगर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी / अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) देवी दयाल बर्मा ने बताया है कि एन०डी०एम०ए० गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रदेश में कुल 25 जनपदों में आपदा मित्र परियोजना का संचालन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत 10200 आपदा मित्रों को प्रशिक्षित किया जाना है। इसके अंतर्गत जनपद कुशीनगर के 500 आपदा मित्रों को प्रशिक्षित किया जाना है।आपदा मित्रों के प्रशिक्षण का कार्यक्रम राज्य आपदा मोचक बल (एसडीआरएफ) लखनऊ के माध्यम से कराया जाना निर्धारित किया गया है। परियोजना के अंतर्गत कुशीनगर जनपद के 450 आपदा मित्रों का 12 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण एस०डी०आर०एफ० लखनऊ में पूर्ण हो चुका है। परियोजना के अंतर्गत कुशीनगर जनपद के 50 आपदा मित्रों का 12 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण एस०डी०आर०एफ० लखनऊ में दिनांक 15 जून 2023 से प्रारंभ किया जाना प्रस्तावित है। जिसमें तहसील खड्डा के 33 एवं तहसील – पडरौना के 17 आपदा मित्रों को प्रशिक्षित कराया जायेगा। प्रशिक्षण की समस्त व्यवस्था यथा- ठहरने एवं भोजन, प्रशिक्षण संबंधित सामग्री, आवागमन हेतु व्यय इत्यादि एस०डी०आर०एफ० द्वारा किया जायेगा ।अपर जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान सभी आपदा मित्रों को एन०डी०एम०ए० गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार इमरजेन्सी रिस्पान्डर किट (01 किट प्रति आपदा मित्र) प्रदान की जायेगी। जिसके अंतर्गत आपदा मित्रों का बीमा भी कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष बाढ़ की विभीषिका, अग्निकांड, बज्रपात के अलावा भूकम्प के जोन-4 में स्थित होने के कारण आपदाओं के सामना करने वाले जनपद कुशीनगर के लिए आपदा मित्र स्वयंसेवक बहुत ही उपयोगी साबित होंगे। आपदा प्रबन्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि किसी भी प्राकृतिक आपदा के साथ -2 मानवीय आपदा के समय में फर्स्ट रिसपान्डर की भूमिका का निर्वहन करेगें।

प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात आपदा मित्रों की मौजूदगी से किसी भी आपदा के समय एक और बचाव और राहत कार्यों के संचालन में जिला प्रशासन का सहयोग प्राप्त होगा, वहीं दूसरी ओर प्रशिक्षित आपदा मित्र आम जनमानस को भी पूर्व जागरूक करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगे जिससे किसी भी आपदा के समय जनधन की हानि को न्यूनतम करने में भी मदद मिलेगी। प्रशिक्षण प्राप्त आपदा मित्रों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी प्रदान की जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking