कुशीनगर । कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन के सहयोग से सर्व हितकारी सेवाश्रम कप्तानगंज कुशीनगर द्वारा जिले में चलाए जा रहे न्याय तक पहुंच कार्यक्रम के तहत आज जनपद मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर से अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा द्वारा हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया गया। .इसके बाद जिले के बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष के द्वारा तथा जस्टिस जुवेनाइल कोर्ट के अध्यक्षा के द्वारा हरी झंडी दिखाया गया और जागरूकता रथ को जिले के सभी गांव में भ्रमण के लिए भेजा गया। जिले के गांव में बाल विवाह बाल मजदूरी बाल तस्करी तथा बाल लैंगिक अपराध के खिलाफ लोगों को जागरूक किया जाएगा ।इस दौरान संस्था के अध्यक्ष विनोद तिवारी, जिला समन्वयक विजय प्रताप, काउंसलर राम प्रकाश द्विवेदी, बिंद्रेश सिंह आदि उपस्थित रहे.।
यह जागरूकता रथ जिले के विभिन्न ब्लॉकों से होते हुए अगले 7 दिनों तक क्षेत्र में भ्रमण करेगा
हाटा, कुशीनगर। स्वतंत्रता दिवस से पहले रविवार को भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा कुशीनगर…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गाव रामपुर पौटवा के धर्मपुर मझन नाले…
हाटा कुशीनगर। स्थानीय कस्बे में साइकिल गायब होने के मामले में CCTV फुटेज सामने…
हाटा कुशीनगर, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस…