News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: मतदेय स्थलों के वेवकास्टिंग की व्यवस्था हेतु एडीएम ने दिए निर्देश

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 15, 2022  |  7:45 PM

476 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मतदेय स्थलों के वेवकास्टिंग की व्यवस्था हेतु एडीएम ने दिए निर्देश
  • 60 प्रतिशत मतदेय स्थलों पर वेबकास्टिंग कराई जाएगी
  • सेवा प्रदाता को सभी तैयारियों को सुनिश्चित कर लिए जाने का दिया निर्देश

कसया/कुशीनगर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के मतदान प्रक्रियाओं में पारदर्शिता व निष्पक्षता बनाये रखने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदेय स्थलों के वेवकास्टिंग की व्यवस्था की गयी है। उक्त जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा ने कहा कि जिला स्तरीय कंट्रोल रूम पर 19 फरवरी को इस हेतु डेमो दिखाया जाएगा, द्वितीय डेमो एन0आई0सी0 कार्यालय में 20 फरवरी को दिखाया जाएगा, उन्होनें बताया कि सुपरवाइजर और विधानसभा कोऑर्डिनेटरो की ट्रेनिंग 25 फरवरी को, वेबकास्टिंग हेतु बूथ एजेंटों की ट्रेनिंग 26 फरवरी, वेबकास्टिंग किट जिला मुख्यालय में 27 फरवरी को पहुंच जाएंगे, सुपरवाइजरों को किट का वितरण 28 फरवरी को होगा। किट का स्थापन सुपरवाइजरों द्वारा संबंधित बूथ में 01 मार्च को किया जाएगा, 02 मार्च को बूथ एजेंटों द्वारा 9:00 बजे सुबह ड्राई रन किया जाएगा तथा 03 मार्च को मतदान के दिन वेबकास्टिंग सुबह 5:00 बजे से ही शुरू हो जाएगी ।

आपके लिए और..- चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा...

जानकारी देते हुए एडीएम ने बताया कि 60% मतदेय स्थलों में सभी विधानसभाओं के सखी बूथ तथा अति संवेदनशील बूथ समाहित होंगे। इसके लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही है। उन्होंने बताया कि वेबकास्टिंग हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित फार्म के जिला समन्वयक अलिकेश कृष्णा वेबकास्टिंग को सुचारू रूप से संपन्न कराए जाने हेतु जिला मुख्यालय में आ चुके हैं। इनके द्वारा नोडल अधिकारी तथा सातों विधानसभाओं के रिटर्निंग अधिकारियों से समन्वय बनाकर मतदान को पारदर्शी सुचारू एवं शांति पूर्वक संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन मतदान शुरू होने से मतदान समाप्ति तक अनवरत रूप से 60% बूथों में वेबकास्टिंग कराया जाना सुनिश्चित होगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा/कुशीनगर। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में दर्ज…

ग्राम प्रधानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी
ग्राम प्रधानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी

प्रधानों को अनावश्यक रूप से दौड़ाने अथवा उनके कार्यों में बाधा उत्पन्न करने पर…

खुले में मीट काटने वालों की अब खैर नहीं! नगर पालिका फिर जारी करेगी नोटिस, भारी जुर्माने की तैयारी
खुले में मीट काटने वालों की अब खैर नहीं! नगर पालिका फिर जारी करेगी नोटिस, भारी जुर्माने की तैयारी

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका परिषद हाटा क्षेत्र में खुले में पशुओं को काटकर मांस…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking