कसया।जुमे की नमाज व आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से चौकन्ना रहे। एडीएम वैभव मिश्र व एएसपी अभिनव त्यागी ने कसया नगर पहुंच अधिकारियों से पल-पल की खबर लेते रहे।किसी भी स्थिति से निपटने के लिए जगह-जगह पुलिस बल व अधिकारी चौकन्ना रहे। शुक्रवार को अपर जिला अधिकारी वैभव मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया अंकिता जैन, क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन सिंह की संयुक्त टीम द्वारा जुम्मे की नमाज व आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत थाना कसया अनर्गत विभिन्न चौराहों व बाजारों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।आला अधिकारीयों ने भ्रमण कर मस्जिदों का जायजा लिया।मस्जिदों के आस-पास तथा सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस फोर्स की तैनाती की गई थी।
कुशीनगर पुलिस द्वारा भ्रमण व पैदल गस्त के दौरान आम जन को आश्वस्त कराया जा रहा है कि जनपद कुशीनगर पुलिस शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है।
छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…
बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…
पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…
हाटा, कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को…