News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: प्रशासन ने हटवाया सड़क की पटरियों का अतिक्रमण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 23, 2021  |  7:19 PM

483 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: प्रशासन ने हटवाया सड़क की पटरियों का अतिक्रमण

कसया/कुशीनगर। मंगलवार को नगर के पडरौना रोड के किनारे सड़क की पटरियों पर ठेले व खोमचों तथा दुकानदारों द्वारा आगे सामान रख कर किये गए अतिक्रमण को स्थानीय प्रशासन ने नपा के सहयोग से खाली करवाया।तथा आगे अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दुकानदारों को दिया गया।बताते चले कि सोमवार को एसडीएम वरुण पाण्डेय ने नपा कुशीनगर का अचौक निरीक्षण किया था। वही एसडीएम ने मंगलवार को अतिक्रमण हटवाने की बात कही थी जिसके क्रम में एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार शैलेश सिंह कसया के नेतृत्व में नपा के टैक्स कलेक्टर/सफाई प्रभारी परवेज आलम,वरिष्ठ लिपिक ब्रजेश गौतम, श्रवण तिवारी,मुकेश पासवान के मौजूदगी में पडरौना रोड के दोनों किनारे हुए अतिक्रमण को खाली करवाया गया तथा अतिक्रमण में शामिल कुछ ठेलो व एक लावारिश मोटरसाइकिल को नपा के कर्मियों ने थाने भी भिजवाया।जबकि नपा के सफाई कर्मियों द्वारा खाली हुए अतिक्रमण की सफाई भी की गई।नायब तहसीलदार श्री सिंह ने कहा कि नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है ऐसे में सभी प्रशासन का सहयोग करें।कोई दुकानदार व ठेले वाले आगे से सड़क की पटरियों को अतिक्रमित नहीं करेंगे,ठेले वालो के लिए जहाँ जगह निर्धारित हैं वह वही ठेले लगाएं और दुकानदार अपने सीमित जगह तक ही अपने सामानों को रखें अगर कोई अतिक्रमण करता है तो वह कार्यवाही के लिए तैयार रहेगा।

आपके लिए और..- बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे

हाटा। कुशीनगर के 33 केवीए हाटा हाइडिल से जुड़े 11 केवीए पड़री फीडर की…

आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 
आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा में स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची…

बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर
बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर

कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी पर तैनात आरक्षी विजेंद्र मणि त्रिपाठी…

एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking