News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: वज्रपात से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी, आकाशीय बिजली से बचने क्या करें और क्या ना करें’

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 4, 2023  |  6:44 PM

144 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: वज्रपात से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी, आकाशीय बिजली से बचने क्या करें और क्या ना करें’

कुशीनगर। अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा ने बताया कि बिजली कड़कने पर पेड़, बिजली के खम्भे व मोबाईल टावर, के नीचे न जायें, क्योंकि इन सब पर बिजली गिरने की सम्म्भावना ज्यादे होती है। बिजली कड़कने पर एक पास लोग एकत्र न हों, 15 फीट से अधिक दूरी जरूर हो।

आपके लिए और..- इंस्टाग्राम का इश्क पड़ा भारी! 20 दिन की ‘आशिकी’ का...

ऑधी तुफान व बिजली चमकने से पर मोबाईल फोन बन्द कर दें, बात न करें, यह जानलेवा हो सकता है, क्योंकि मोबाईल में मेटल धातु होती है और नेटवर्क की वजह से उसमें बिजली तेज गति से पहुॅचती है। साईकिल, मोटर साईकिल, ट्रक , खुले वाहन, जल में तैराकी, नदियों तालाब व पोखरों में स्नान या नॉव में सवारी व मछली मारने जैसे कार्य पर हो तो तत्काल दूर हो जांय, इन जगहों पर बिजली अधिक गिरती है। यदि सुरक्षित स्थान पर पहुॅचनें में समय लगता हो तो अपनें दोनो कानों पर हाथ रखकर दोनों एड़ियों को आपस में जोड़कर जमीन पर उकड़ू (मुर्गें की तरह) बैठ जायेें। रास्ते चलते समय बिजली के खम्भे या किसी लोहे के बने खम्भों को न छुएं यह खतरनाक हो सकता है। घर के ऊपर लाइटनिंग कन्डक्टर अवश्य लगवाएं, जिससे आकाशीय बिजली घर के बाहर चली जाय तथा ऑधी बारिश आने पर कम्प्यूटर, फ्रीज आदि सभी बिजली उपकरणों का पावर प्लग निकाल दें। बिजली चमकने के दौरान जलदी से जल्दी किसी मकान या मजबूत छत वाली जगह के अन्दर चले जाये।

अपर जिलाधिकारी ने सभी जनपदवासियों से अपील कि है कि मानसुन चल रहा है और बज्रपात की चपेट में आने से कई लोगों की जान चली गयी हैं। आपकी सावधानी व जानकारी आकाशीय बिजली से बचा सकती है। आप दामिनी एप प्लेस्टोर से डाउनलोड करके पहले से सचेत या सतर्क हो सकते है। इसपर वज्रपात की पूर्व चेतवानी जारी होती है। आप अधिक से अधिक लोगों में जागरूकता फैलाएं, ताकि हमारे अपने सभी सुरक्षित रहें, सावधानी में ही समझदारी है।

प्रभावित परिवार को सहायता राशि

किसी आपदा के घटना से संबन्धित जानकारी जनपद कुशीनगर के जिला कन्ट्रोल रूम न0-05564-240590 सा टोल फ्री न0 1077 से सर्म्पक कर सकते है। आपदा से प्रभावित परिवार को सहायता राशि के लिए संबन्धित लेखपाल से सर्म्पक करें।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नींद की झपकी बनी हादसे की वजह, मगर इंस्पेक्टर गिरजेश की तत्परता ने बचाई दस कांवरियों की राह!
नींद की झपकी बनी हादसे की वजह, मगर इंस्पेक्टर गिरजेश की तत्परता ने बचाई दस कांवरियों की राह!

तमकुहीराज में हाईवे से नीचे उतरी लग्जरी कार, बाल-बाल बचे देवघर से लौट रहे…

फाजिलनगर के ईओ अमित सिंह को मिला मथौली का अतिरिक्त प्रभार
फाजिलनगर के ईओ अमित सिंह को मिला मथौली का अतिरिक्त प्रभार

मथौली बाजार कुशीनगर, शासन द्वारा प्रशासनिक फेरबदल के तहत फाजिलनगर के ईओ अमित सिंह…

राष्ट्रीय पर्व और सावन माह को लेकर क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पुलिस ने की पैदल गश्त
राष्ट्रीय पर्व और सावन माह को लेकर क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पुलिस ने की पैदल गश्त

हाटा कुशीनगर ,राष्ट्रीय पर्व और सावन माह को दृष्टिगत रखते हुए नगर में सुरक्षा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking