News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: तीन दिन से अंशन पर बैठा अधिवक्ता, शासन प्रशासन द्वारा कोई पहल नही

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 19, 2023  |  7:35 PM

96 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: तीन दिन से अंशन पर बैठा अधिवक्ता, शासन प्रशासन द्वारा कोई पहल नही

कसया/कुशीनगर । आजादी के अमृत महोत्सव मनाने वा ले इस देश में आज एक पीड़ित अधिवक्ता न्याय के लिए 3 दिन से अनशन पर बैठा हुआ है ।शासन प्रशासन ने अब तक कोई पहल नहीं की और ना ही उसके समस्या के समाधान के लिए कोई रणनीति ही बनाई।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

दीवानी न्यायालय कसया के अधिवक्ता एवं थाना तुर्कपट्टी स्थित ग्राम बरवा कला निवासी गोपीचंद गुप्ता विगत 3 दिनों से दीवानी न्यायालय कसिया परिसर में क्रमिक अनशन पर है ।उनकी समस्या जस की तस बनी हुई है ।एक तरफ उनका विपक्षी इनसे संघर्ष करने के लिए और अपनी गलतियों को छुपाने के लिए अनशन पर बैठा था जिसे स्थानीय प्रशासन ने जिला अस्पताल भर्ती करा दिया वही शासन प्रशासन के उपेक्षित रवैए से तंग आकर पीड़ित अधिवक्ता आज तीसरे दिन भी अनशन पर बैठे रहे। आज संघ द्वारा शोक प्रस्ताव था ऐसी स्थिति में कोई नई रणनीति अधिवक्ताओं द्वारा एवं संघ द्वारा नहीं बनाई जा सकी । कल साधारण सभा की बैठक के बाद विचार किया जाएगा ।

आज की अनशन पर बैठने वाले पूर्व अध्यक्ष राकेश तिवारी ,ओम प्रकाश पांडे ,अनिल त्रिपाठी, ज्ञान प्रकाश तिवारी, पंचानन मिश्र ,राजेश त्रिपाठी, दिव्य प्रकाश मढ़ी, संजय सिंह ,शिव शंकर कुशवाहा आदि तमाम अधिवक्ताओं ने अपना समर्थन दिया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking