News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: अधिवक्ताओ ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 4, 2023  |  9:38 PM

674 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अधिवक्ताओ ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

कसया/कुशीनगर। अधिवक्ता संघ दीवानी न्यायालय कसया से जुड़े अधिवक्ताओं ने एक अधिवक्ता की समस्या के समाधान को लेकर धरना प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर धरना दिया। मौके पर अधिकारियों के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ।

आपके लिए और..- खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला,...

शनिवार को अधिवक्ता गोपीचन्द गुप्ता के बैनामा भूमि पर एक पक्ष द्वारा अवैध तरीके से निर्माण की जानकारी मिलने पर अधिवक्ता आक्रोशित हो गये और प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर धरने पर बैठ गए और पीड़ित अधिवक्ता को न्याय दिलाने की मांग करने लगे। जानकारी होते मय फोर्स पहुंचे सीओ कसया कुंन्दन सिंह, थाना प्रभारी डा0 आशुतोष तिवारी ने अधिवक्ता गण को समझा बुझा कर प्रदर्शन समाप्त कराया। मौके पर अपरजिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा व एएसपी रितेश सिंह ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर कार्यवाही का आश्वासन दिया। पीड़ित अधिवक्ता गोपीचन्द ने एक पत्रक सौंपकर धीरेंद्र, ब्रिजेश, गोपाल पुत्र गण शिव शम्भू पर उनकी बैनामा जमीन पर जबरदस्ती अवैध तरीके से निर्माण कराया जा रहा है। पीड़ित ने अवैध निर्माण कार्य को रोके जाने की मांग की।

इस दौरान ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव, मंत्री दिन दयाल मल्ल, वीरेंद्र लाल शव, रविन्द्र मणि, मनोज पाण्डेय, उदयभान यादव, प्रमोद मद्धेशिया, अलख नरायण पति त्रिपाठी, शेषनाथ दुबे, पूर्व अध्यक्ष ओंकार पाण्डेय, पूर्व मंत्री, आनन्द राय, पूर्व मंत्री संजय सिंह बघेल, राजेश श्रीवास्तव, पंचन्द मिश्रा, अशोक पाण्डेय, अमित राय, शिव शंकर कुशवाहा, वीरेंद्र तिवारी, दूध नाथ प्रसाद, कैलाश प्रसाद, शम्भू सिंह, राधेश्याम वर्मा, मोहर प्रसाद, गौरव कुमार यशवर्द्धन, विनोद यादव, विनोद गुप्ता, शिव शंकर यादव, अरविंद पाठक आदि अधिवक्ता मौजूद रहे है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking