कसया/कुशीनगर । जनपद कुशीनगर के नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड संख्या 15वीर सावरकर (सबया )निवासी अधिवक्ता सुबाष दुबे के पुत्र विवेक दुबे ने यूपी पीसीएस जे में 104 अंक हासिल क़र क्षेत्र का मान बढ़ाया है l अधिवक्ता श्री दुबे ने बताया कि विवेक शुरू से ही पढ़ाई में होनहार छात्र रहा है l उसकी प्रारंभिक शिक्षा नगर के शिशु मंदिर स्कूल एवं महर्षि विद्यालय से हुई, उसके बाद एलएलबी की पढ़ाई लखनऊ से पूरी क़र एलएलएम की पढ़ाई इलाहबाद से पूरी क़र लखनऊ से पीसीएस जे की तैयारी किए और यूपी पीसीएस जे 104 रैंक हासिल क़र सफलता हासिल किया l विवेक दुबे ने बताया कि इस सफलता का योगदान मेरे पढ़ाई के साथ -साथ माता -पिता व गुरुजनो का मार्ग दर्शन, हौसला अफजाई का प्रमुख श्रेय है, इनके आर्शीवाद से ही सफलता हासिल किया हूँ l
विवेक की सफलता अर्जित करने पर महर्षि एवं शिशु मंदिर विद्यालय के प्रधानाचार्य, गुरुजनो सहित अधिवक्ता बद्री नारायण दुबे, समीउल्लाह अंसारी, ओमप्रकाश पाण्डेय, राजू यादव, रामदेनी सिंह,मनोज पाण्डेय, चंद्रशेखर शुक्ला, अवनीश शुक्ला, राकेश सिंह आदि अधिवक्ताओ सहित तमाम रिस्तेदार व शुभ चिंतको ने बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं l
कुशीनगर । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…
छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…
बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…
पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…