खड्डा/कुशीनगर। एसडीएम खड्डा उपमा पाण्डेय के आदेश पर रविवार को नगरपंचायत खड्डा द्वारा बनाए जा रहे शांपिग कांप्लेक्स का नायब तहसीलदार व राजस्व टीम ने स्थलीय निरीक्षण कर भवन निर्माण के काम को रोककर जांच शुरु कर दी है। नगर पंचायत के पुराने भवन को तोड़कर नगर प्रशासन द्वारा कांप्लेक्स का निर्माण कराया जा रहा है जिसपर सभासदों ने तमाम अनियमितताओं का आरोप लगा जांच की मांग एसडीएम से की थी।
खड्डा नगरपंचायत के पुराने कार्यालय भवन को हटाकर उस स्थान पर शापिंग कांप्लेक्स के चल रहे निर्माण कार्य को मानक के विपरीत बताते हुए सभासदो ने कुछ माह पुर्व विरोध जताया था इसके बाद कार्य रोक दिया गया था। इसी बीच कार्य पुनः शुरू हुआ तो सभासदो ने एतराज जताया व एसडीएम उपमा पाण्डेय को शिकायती पत्र सौंपा। एसडीएम के आदेश पर रविवार को नायब तहसीलदार कुन्दन वर्मा मौके पर पहुँचकर चल रहे निर्माण कार्य को रोकवा दिया है।नगरपंचायत के सदस्यों ने तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम को शिकायती पत्र देकर अनियमितता के आरोप लगाए थे। नगरपंचायत के सभासद इन्दु देवी, पशुपति नाथ, गजेन्द्र यादव, अमृता गुप्ता, भगवती शरण पांडेय, महादेव चौधरी, विनोद यादव, गायत्री देवी, अनिल गुप्ता ने सांसद विजय दूबे, विधायक जटाशंकर त्रिपाठी सहित मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री, कमिश्नर, डीएम, एसपी आदि को भेजे पत्र में कहा है की जांच में 5 बिन्दुओं में दोषी पाए जाने के बाद भी दोषियों पर कार्यवाई नहीं हो रही है। सभासदो ने चेतावनी दिया है की एक सप्ताह के अन्दर कार्यवाई नहीं हुई तो आगामी 7 दिसम्बर से खड्डा के सुभाष चौक पर धरना प्रदर्शन व आमरण अनशन शुरु करेंगे।
कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…
कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…
बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…