News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: कठिन परिश्रम के बाद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,महिला के हत्या की गुत्थी सुलझी,हत्यारा हुआ गिरफ्तार

Ram Bihari Rao

Reported By:

Oct 28, 2022  |  6:07 PM

1,077 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कठिन परिश्रम के बाद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,महिला के हत्या की गुत्थी सुलझी,हत्यारा हुआ गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image

रामकोला/कुशीनगर । रामकोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला की हुई हत्या की घटना में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 326/ 2022 धारा 302/ 506 में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है।रामकोला थाना व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस ने हत्या का अनावरण करते हुए अपराधी को गिरफ्तार भी कर लिया है।यह कार्यवाई पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी खड्डा संदीप वर्मा के कुशल नेतृत्व में जनपद में अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत गत दिनांक 28 अक्टूबर को की गयी।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

पुलिस ने प्रेस नोट के जरिए जानकारी दी है कि थाना क्षेत्र के मेहंदीगंज निवासी रामदास पुत्र रघु थाना रामकोला एक वर्ष पूर्व मुंबई में अपने पूरे परिवार के साथ जाकर बिल्डिंग बनवाने का काम करता था वहीं पर अभियुक्त प्रवीण उर्फ प्रदीप पाल भी उनके साथ ही काम करता था। अभियुक्त उनके लड़की से एकतरफा प्यार करने के साथ ही उनकी लड़की से बार-बार मिलने का प्रयास करता था,उससे परेशान होने के कारण लड़की का पिता अपने परिवार को लेकर अपने गांव मेंहदीगंज आकर रहने लगा।अभियुक्त लड़की से शादी करने का तथा घर से भागने का दबाव बनाता था, ऐसा न करने पर उसके द्वारा पूरे परिवार को फंसाने की धमकी दी जाती थी।गत 27 सितम्बर को घटना के दिन रात्रि में अभियुक्त ने पड़ोस में रहने वाली पूजा पत्नी स्व0 राजेश को घर में अकेला देखकर रामदास के परिवार को फंसाने के उद्देश्य से लोहे की राड से वार करके पूजा की हत्या कर दिया और घटनास्थल पर यह अंकित कर दिया कि रामदास और उनके लड़के हत्या के दोषी है।

इस घटना का खुलासा करना पुलिस के चुनौती बन गयी थी। शीघ्र खुलासे के लिए पुलिस कप्तान द्वारा एक टीम गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे।के क्रम में थाना क्षेत्र के धर्मसमधा मंदिर के पास से एक नफर अभियुक्त प्रवीन उर्फ प्रदीप पाल पुुत्र रामअजोर पाल सा0-गहनो खिहारन बारून बाजार थाना -इनायत नगर जनपद-अयोध्या को गिरफ्तार कर आलाकत्ल एक अदद लोहे का राड बरामद किया गया।

अभियुक्त के खिलाफ इसके पूर्व बोरबली मुम्बई में मु0अ0सं0 142/22 धारा 379/411 पंजीकृत है।

गिरफ्तारी के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय,वरिष्ठ उप निरीक्षक आलोक कुमार यादव, उप निरीक्षक शरद भारती सर्विलांस प्रभारी कुशीनगर, का0 राम प्रकाश यादव, का0 अंगद यादव, का0 शुभम वर्मा, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए शम्मी कुमार, सुशील कुमार सिंह सर्विलांस सेल मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking