कुशीनगर। जनपद में स्वास्थ्य क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं के दृष्टिगत जनपद के हॉस्पिटल/नर्सिंग होम/पैथोलॉजी/अल्ट्रासाउंड/के चिकित्सको/प्रबंधकों के साथ जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई।बैठक में उपस्थित चिकित्सकों व अस्पताल प्रबंधकों का परिचय लेते हुए जिलाधिकारी ने जनपद में स्वास्थ्य के क्षेत्र में निवेश हेतु उनसे फीड बैक लिया।जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र के आधारभूत संरचना का विकास जनपद के विकास हेतु काफी महत्वपूर्ण है। इस संदर्भ में स्वास्थ्य क्षेत्र में निवेश करने के इच्छुक व्यक्ति अपना प्रस्ताव दें। जिला प्रशासन की तरफ से शासन के नियमानुसार अपेक्षित सहयोग मिलेगा।
जिलाधिकारी ने इस संदर्भ में उपस्थित चिकित्सकों से सुझाव और फीडबैक भी मांगा। बैठक में कुछ चिकित्सकों द्वारा नए हॉस्पिटल खोलने, हॉस्पिटल के विस्तारीकरण, चिकित्सकीय उपकरण, स्पेशलिटी हॉस्पिटल, विभिन्न विधाओं को एक ही छत के नीचे संचालित करने के लिए अस्पताल, मेडिकल इंस्टीट्यूट आदि में निवेश हेतु उत्सुकता दर्शायी गयी।जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि डिजिटल समय में जिनकी सेवाएं और ब्रांडिंग अच्छी होती है उन्हें लाभ मिलता है। उन्होनें बताया कि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और बुद्ध सर्किट पर अवस्थित होने के कारण जनपद कुशीनगर में स्वास्थ्य के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद कुशीनगर में वर्ल्ड बैंक, एशियन डेवलपमेंट भी रूचि ले रहे हैं तथा मेडिकल के क्षेत्र में निवेश की काफी संभावना है। उन्होंने बताया कि अन्य क्षेत्रों में भी निवेश हेतु काफी कंपनियां इच्छुक है। जनपद में मेडिकल के क्षेत्र में निवेश करने पर संबंधित संस्थान को सरकारी योजनाओं के अंतर्गत सुविधाओं जैसे कैपिटल सब्सिडी, लोन सब्सिडी, सिंगल विंडो सिस्टम की प्रक्रिया द्वारा एक से डेढ़ महीने में योजनाओं को स्वीकृति, स्टांप में सब्सिडी आदि सुविधाओं का लाभ मिल सकता है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया व जनपद के विभिन्न अस्पतालों व चिकित्सकीय संस्थानों से डॉक्टर तथा प्रबंधकगण मौजूद थे ।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…