News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: योगी के आने के बाद गुंडे माफिया प्रदेश छोड़ कर भागने लगे -उपमुख्यमंत्री…उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने चुनावी जनसभा में भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 28, 2023  |  6:50 PM

740 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: योगी के आने के बाद गुंडे माफिया प्रदेश छोड़ कर भागने लगे -उपमुख्यमंत्री…उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने चुनावी जनसभा में भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की

कसया/कुशीनगर । निकाय चुनाव को लेकर शुक्रवार को नगर के बेनेट क्लब परिसर में विशाल जनसभा को उप मुख्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने संबोधित किया।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

अध्यक्ष प्रत्याशी नगरपालिका परिषद कुशीनगर किरन जायसवाल के पक्ष में वोट देने की अपील कर,संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री पाठक ने कहा कि जिस तरह केन्द्र और प्रदेश के सांसद और विधायक सरकारी धन विकास के कार्यों में खर्च करते हैं उसी तरह नगर पालिका व नगर पंचायत के भाजपा प्रत्याशी जीतने के बाद नगर पालिका और नगर पंचायत का उसी तरह धन खर्च विकास कार्यों में करेंगे। जब मोदी प्रधानमंत्री बने तो उस समय कांग्रेस का शासन देश को सरातल में ले गई थी,मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश विकास के रास्ते पर चलाl प्रधानमंत्री ने पं. दीनदयाल के सपनों को जन जन तक उतारने का कार्य किया। मोदी ने देश के हर गरीब को निशुल्क पक्का मकान और शौचालय देने का कार्य किया है।जल मिशन के तहत हर गांव तक स्वच्छ जल पहुंचाया।गरीब महिलाओं को धुयें से बचाव के लिए उज्वला गैस का निःशुल्क वितरण किया गया तथा किसानों को किसान सम्मान निधि उनके खातों में भेजा जा रहा है l

कोरोना काल में हर गरीब भूखों को निशुल्क राशन देने का कार्य केंद्र व प्रदेश सरकार ने किया हैl अब तक का सबसे अदभुत कार्य अयोध्या में सैकड़ों वर्षों से न्यायालय में लम्बित श्री राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू कराया गया है जो 2024तक बनकर तैयार हो जाएगा l मोदी ने काश्मीर से धारा 370को हटाया। मुस्लिम महिलाओं के लिए तीन तलाक़ पर कानून बनाकर उनको न्याय दिया। पहले गुंडे माफिया एक एक गाड़ी में 10,,10 राईफल लेकर घुम रहे थे योगी जी के आने के बाद सारे गुंडे माफिया प्रदेश छोड़कर भाग गए। जाते जाते डिप्टी सीएम ने किरन जायसवाल सहित सभी भाजपा प्रत्याशियों को ज्यादा से ज्यादा वोट देकर जिताने की अपील की।इस अवसर पर सांसद विजय दूबे, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री राजेश्वर सिंह, विधायक कुशीनगर पीएन पाठक, विधायक फाजिलनगर सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा, विधायक हाटा मोहन वर्मा, विधायक पडरौना मनीष जायसवाल, विधायक रामकोला विनय गोंड, विधायक खड्डा विवेकानंद पाण्डेय, जिलाध्यक्ष प्रेम चंद्र मिश्रा,नगरपालिका कुशीनगर भाजपा प्रत्याशी किरन जायसवाल, राकेश कुमार जायसवाल, संजय जायसवाल,उमेश सिंह, अनिल प्रताप राव, ओमप्रकाश वर्मा,कैश खान,कस्तूर चंद जायसवाल, चंद्र प्रभा पाण्डेय, राधेश्याम गोंड, सतीश मणि, नीतीश यादव, अखिलेश मिश्र, दया शंकर पाण्डेय, विधायक प्रतिनिधि रूद्र प्रकाश सिंह, रत्नेश श्रीवास्तव,सुमित जायसवाल, सुनील वर्मा श्रीवास्तव सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व जन समूह मौजूद रहा l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking