खड्डा/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के चर्चित खुशी हास्पिटल के सील होने के बाद भी आपरेशन करने के बाद दवा लिखी पर्चा इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऐसा तब है जब जांच में अस्पताल को अवैध मानते हुए बीते 5 अप्रैल को अस्पताल पूरी तरह से सील की कार्रवाई की गई है। आखिर स्वास्थ्य विभाग को अब कितने और मौतों का इंतजार है।
नेबुआ नौरंगिया विकास खण्ड में अवैध अस्पतालों का संचालन धड़ल्ले से चल रहा है। मरीजों से मोटी रकम वसूल कर इनके संचालकों की मनमानी जोरों पर है। लोगों की शिकायत पर बीते 5 अप्रैल को एसीएमओ डा.आर.डी कुशवाहा एवं स्थानीय पुलिस के सहयोग से खुशी अस्पताल की जांच की गई तो वहां वोर्ड पर अंकित डाक्टर नदारद मिले जबकि उक्त हास्पिटल में कुछ महिलाओं का आपरेशन व डिलिवरी होता पाया गया। डिप्टी सीएमओ ने उक्त हास्पिटल को सील करते हुए वहां भर्ती मरीजों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया गया। अब अस्पताल बंद होने पर खुशी हास्पिटल कोटवां बाजार का आपरेशन के बाद अपने पैड पर दवा लिखी पर्चा इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग स्वास्थ्य विभाग के कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं। चर्चा है कि अन्दरखाने अस्पताल का संचालन हो रहा है।
आखिर किसके सह पर अवैध अस्पतालों की बाढ़ एवं दिखाने के लिए कार्रवाई का कोरम हो रहा है? लोग स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।
सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…
नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से प्राथमिक…
कुशीनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षनाथ पीठाधिश्वर योगी आदित्यनाथ और उनकी माता पर की…
तमकुहीराज, कुशीनगर ।श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर तमकुहीराज नगर में इस वर्ष…