News Addaa WhatsApp Group

हेतिमपुर पुलिया के निचे हत्या कर फेकी गयी लाश के शिनाख्त के बाद मृतक की पत्नी सहित 4 हत्यारोपी गिरफ्तार

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 19, 2021  |  9:21 AM

1,564 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हेतिमपुर पुलिया के निचे हत्या कर फेकी गयी लाश के शिनाख्त के बाद मृतक की पत्नी सहित 4 हत्यारोपी गिरफ्तार
  • प्रेम सम्बन्ध के चलते मृतक के पत्नी के कहने पर प्रेमियों ने दी घटना को अंजाम l
  • देवरिया जनपद के एसओजी व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अभियुक्तों की हुई गिरफ़्तारी

कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) l देवरिया जनपद के महुआडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत हेतिमपुर पुलिया के निचे 14 सितम्बर को हत्या कर फेकी गयी बरामद लाश की शिनाख्त कुशीनगर जनपद के कसया थाना व नगरपालिका कुशीनगर के वार्ड न.27पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर निवासी शुक्ररुल्लाह मंसूरी पुत्र स्व. अब्दुल मजीद के रूप मे हुई थी l शव के शिनाख्त के बाद मृतक के भाई अब्दुल्लाह मंसूरी की तहरीर पर देवरिया जनपद के महुआडीह थाने मे मु.अ.सं.114/ 2021धारा 302,201भादस.का अभियोग अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध पंजीकृत करतें हुए विवेचना की जाने लगी l 18सितम्बर शनिवार को एसओजी देवरिया व थाना महुआडीह पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर हेतिमपुर के पास से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया l जिनके द्वारा अपना नाम व पता मो. सैफ पुत्र कैफुल अली उर्फ़ मजनू निवासी पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर वार्ड न.27कसया,कुशीनगर, दूसरा नासिर पुत्र साबिर निवासी सिरसिया,थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगरऔर तीसरा सना उर्फ़ अबरार पुत्र साबिर अली निवासी वार्ड न.18 श्यामा प्रसाद मुख़र्जी नगर, थाना -कसया जनपद कुशीनगर बताया गया है l गिरफ्तार अभियुक्तों से पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछ ताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि मो. सैफ उपरोक्त का मृतक के पत्नी कसीरून निशा से प्रेम सम्बन्ध था l जिसका शक मृतक को हो जाने पर मृतक की पत्नी के कहने पर मो.सैफ द्वारा अपने साथियो नासिर व शना उर्फ़ अबरार के साथ 13 सितम्बर को उक्त मृतक शुक्ररुल्लाह को हाटा लेकर गये और वहां पर उसे काफ़ी शराब पिलाई गयी l हाटा से कसया वापस जाते समय हेतिमपुर के पास पुलिया के निचे हम मो. सैफ, नासिर और शना द्वारा पहले से अपने पास रखे मोटरसाईकिल के कलच वायर से उसका गला दबाया गया और फिर चाकू से गले पर वार कर उसकी हत्या कर दिया गया l पुलिस के अनुसार अभियुक्तों कि निशानदेही पर घटना स्थल से कसया जाने वाले मार्ग के किनारे झाड़ियों से चाकू तथा घटना स्थल से क्लच वायर बरामद हुआ है l पुलिस टीम द्वारा मृतक कि पत्नी कसिरून निशा को उसके घर वार्ड न.27पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर थाना कसया से गिरफ्तार किया गया l पुलिस टीम द्वारा घटनामे प्रयुक्त दो मोटरसाईकिल यूपी 57ऐक्यू 9947, व यूपी 57बीबी.4272 को कब्जे मे लेते हुए पुलिस विधिक कार्यवाही कर रही है l अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली एसओ जी व पुलिस टीम मे योगेंद्र कुमार एसओजी प्रभारी देवरिया,धनंजय श्रीवास्तव एसओजी देवरिया,कविन्द्र नाथ सिंह थानाध्यक्ष महुआडीह,घनश्याम सिंह थानाध्यक्ष बनकटा,उप नि. हरेराम सिंह महुआडीह,एसओजी के का. मेराज,का. सुदामा,का. प्रशांत, का. विमलेश सिंह सर्विलांस व का. सुधीर मिश्र,का. विपिन पाण्डेय, का.राकेश यादव, म. काशशि किरन कुशवाहा,.थाना महुआडीह,का. ईश्वर चंद यादव, का.यशवंतथाना बनकटा आदि टीम मे उपस्थित रहे l

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती,...

संबंधित खबरें
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking