News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर:दिल्ली धरना प्रदर्शन में भाग लेंगे अभिकर्ता…2 से 6अक्टुबर तक नई-दिल्ली जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने को लेकर बनी रणनीति

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 17, 2023  |  6:57 PM

179 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर:दिल्ली धरना प्रदर्शन में भाग लेंगे अभिकर्ता…2 से 6अक्टुबर तक नई-दिल्ली जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने को लेकर बनी रणनीति WhatsApp
Responsive image

कसया/कुशीनगर। राष्ट्रीय अल्पबचत अभिकर्ता संघ भारत सरकार से अपनी 21 सुत्रीय मांगो को लेकर नई दिल्ली जंतर-मंतर पर 2 अक्टूबर से 6 अक्टुबर तक अनवरत चलने वाले धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने को लेकर जनपद के अभिकर्ताओ ने कसया नगर मे किया बैठक बनाई रणनीति।
बैठक दौरान जिलाध्यक्ष हरेराम गुप्ता ने कहा कि आज सम्पूर्ण भारत के अभिकर्ताओ के उपर रोजी रोटी का संकट आ गया है,एक तरफ महगाई चरम सीमा पर है उपर से व्यवसाय कम होता जा रहा है,हमारे कमीशन बीस वर्ष पूर्व के अपेक्षा एक चौथाई सरकार ने कर दिया उपर से धीरे धीरे हमे उस व्यवसाय से भी अगल करती जा रही है ऐसे मे हमारा भविष्य अंधकारमय दिखाई दे रहा है।

आपके लिए और..- थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने...

इस बार सम्पूर्ण भारत के अभिकर्ताओ ने भारत सरकार के बीच मजबूती से रखते हुए अपनी मांग को लेकर 2 अक्टुबर से 6 अक्टुबर तक नई दिल्ली के जंतर – मंतर पर धरना – प्रदर्शन कर अपनी बात रखने का निर्णय लिया है जिसे सफल बनाने के लिए सभी अभिकर्ताओ को अधिक से अधिक संख्या मे भाग लेने की अपील किए। जिला संयोजक नन्दलाल जायसवाल ने कहा कि बातो से ना बात बनेगी, करके कुछ दिखलाना होगा।गर सपनो को पाना है, हद से आगे जाना होगा। हिम्मकर हमको आज ही, पहला कदम बढाना होगा। जिला महामंत्री राघवेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि हम सभी को अपनी रोजी रोटी बचाने के लिए इस धरना-प्रदर्शन मे साथ देकर सफल बनाना होगा ताकि सरकार हमारी बात सुन हमारी रक्षा व हमारे हक मे योजना व कानून बना सके।

इस दौरान मनोज मिश्रा, संजीव कुमार मौर्य, लल्लन गोड, रामू यादव, मनोज भारती, अशोक कुमार त्रिपाठी, वैरिस्टर सिंह, ज्ञानेश्वर सिंह, जगरनाथ जायसवाल, अरुण पाठक, विरेन्द्र चौरसिया, कमलेश सिंह, पवन चौधरी, अजय कुमार गुप्ता, अश्वनी कुमार आदि के साथ साथ सैकड़ो डाकघर अभिकर्ता मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल

छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…

थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत
थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत

बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…

त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी
त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी

पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

जुआ खेलते 13 जुआरी धराए
जुआ खेलते 13 जुआरी धराए

हाटा, कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking