News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर एयरपोर्ट का उद्घाटन कार्यक्रम स्थल मे हुआ बदलाव

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 7, 2021  |  6:29 PM

1,693 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर एयरपोर्ट का उद्घाटन कार्यक्रम स्थल मे हुआ बदलाव WhatsApp
Responsive image
  • अब एयरपोर्ट उद्घाटन व मेडिकल कॉलेज शिलान्यास एयरपोर्ट से तीन किलोमीटर दूर बरवा फार्म पर किया जाना तय है
  •  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उद्घाटन व शिलान्यास कार्यक्रम मे रहेंगे मौजूद

कसया/कुशीनगर । कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन का कार्यक्रम तय हो गया है। कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन तथा जनपद में बनने वाले मेडिकल कालेज भवन का शिलान्यास का कार्यक्रम अब एयरपोर्ट परिसर में नहीं होगा बल्कि उसके लिए जिला प्रशासन ने कसया से तीन किमी पूरब राष्ट्रीय राजमार्ग 28 के दक्षिण स्थित बरवा फार्म परिसर का चयन किया है और यहीं पर प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी के कर कमलों से उद्घाटन व शिलान्यास के कार्यक्रम सम्पन्न कराए जाएंगे।

आपके लिए और..- थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने...

यह जानकारी कुशीनगर के विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने देते हुए बताया कि जिलाधिकारी के आग्रह पर उन्होंने इस स्थान पर कार्यक्रम कराने का सुझाव दिया। जिसके बाद गुरुवार को जिलाधिकारी कुशीनगर एस राजलिंगम, अपर पुलिस अधीक्षक अयोध्या प्रसाद सिंह, उपजिलाधिकारी कसया प्रमोद कुमार तिवारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी कसया पीयूष कांत राय तथा विधायक श्री त्रिपाठी दोपहर करीब एक बजे बरवा फार्म पहुंचे और प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के बाद। इसकी संस्तुति प्रदान कर दी,इस अवसर पर दिवेन्दु मणि त्रिपाठी ,मनोज मिश्र,संजय कौशिक,शैलेन्द्र सिंह,दीप मिश्र,शम्भू गुप्त,पवन पाण्डेय,बाबू चाकमा, गुड्डू रंगीला,डेविड राय,चंदन राजभार, धर्मेन्द्र यादव आदि उपस्थित रहे

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल

छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…

थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत
थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत

बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…

त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी
त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी

पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

जुआ खेलते 13 जुआरी धराए
जुआ खेलते 13 जुआरी धराए

हाटा, कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking