News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: सपा के सेक्टर एवं बूथ प्रभारियों की बैठक हुई सम्पन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 15, 2022  |  7:53 PM

539 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सपा के सेक्टर एवं बूथ प्रभारियों की बैठक हुई सम्पन्न
  • पार्टी को जीत दिलाने के लिए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता कस लें कमर- राजेश प्रताप राव 

कसया/कुशीनगर। नगर स्थित एक होटल के सभागार में सपा का  नगर पालिका परिषद के सेक्टर प्रभारी एवं बूथ प्रभारियों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में नगर पालिका चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत दिलाने का संकल्प लिया गया।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

सपा के पूर्व प्रत्याशी विधानसभा कुशीनगर राजेश  प्रताप राव उर्फ बंटी ने कार्यकर्ताओं से नगर निकाय चुनाव में पूरी ताकत से जुट जाने का आह्वान करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी जन -जन की पार्टी है। पार्टी हर वर्ग के हितों के लिए पूरे देश में संघर्ष करने वाली पार्टी है। सपा में किसान, मजदूर, नौजवान, व्यापारी हर वर्ग का हित सुरक्षित है। नगर निकाय चुनाव में सपा का परचम लहराएगा। इसके लिए बूथ स्तर पर पार्टी को जीत दिलाने के लिए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता कमर कस लें। सपा पूरी ताकत से लड़ेगी और भारी मतों से जीतेगी।इसी क्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य ऐनुल अंसारी, डॉ परशुराम पटेल, प्रदीप सिंह सैंथवार आदि ने चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। अध्यक्षता  विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र यादव ने किया।

इस अवसर पर राजू यादव, राजेंद्र यादव, राजेश पांडे, अमेरिकन खरवार, प्रदीप सिंह सैंथवार, चंदन राज, सोनू राज, अलाउद्दीन खान, प्रसून जायसवाल आदि मौजुद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking