News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: मदरसे के शिक्षक नियुक्ति में फर्जीवाड़े का आरोप, उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 1, 2024  |  6:32 PM

24 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मदरसे के शिक्षक नियुक्ति में फर्जीवाड़े का आरोप, उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास के कोहरगड्डी गांव निवासी एक व्यक्ति ने गांव के मदरसे में पढ़ाने वाले शिक्षक के नियुक्ति में व्यापक फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी सहित मदरसा शिक्षा परिषद एवं जिला अल्पसंख्यक अधिकारी कुशीनगर को रजिस्ट्री पत्र भेजकर नियुक्ति की जांच एवं कार्रवाई की मांग की है।

आज की हॉट खबर- मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट...

कोहरगड्डी गांव निवासी नूरआलम ने मदरसा हनफिया फैजूल उलूम अहले सुन्नत में नियुक्त शिक्षक कुतुबुद्दीन अंसारी के नियुक्ति में फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए कहा है कि 15 जनवरी 1995 को नियुक्ति के समय उक्त शिक्षक रेगुलर छात्र के रूप में महाविद्यालय और मदरसे में साथ- साथ पढ़ाई और नौकरी की है। नियुक्ति में शैक्षणिक योग्यता पूरी नहीं होने के बावजूद भी उक्त शिक्षक को मदरसे में नियुक्ति दी गई है। आरोप है कि उक्त दोनों कार्य एक साथ करके अनुचित लाभ लिया गया है। उन्होंने साक्ष्यों सहित उच्चाधिकारियों एवं मदरसा शिक्षा परिषद, डीएम, उपजिलाधिकारी को रजिस्ट्री पत्र भेजकर जांच कर नियुक्ति निरस्त कर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में जिला अल्पसंख्यक अधिकारी सिंह प्रताप देव का कहना है कि प्रकरण गंभीर है, जांच करा दोषी पाए जाने पर शिक्षक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)

विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…

पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित
पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित

सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…

मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री
मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…

दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख
दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख

लखुआ- लखुई गांव के चौराहे पर दो दुकानों में लगी थी आग  खड्डा, कुशीनगर।…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking