News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: टीकाकरण के नाम पर धनउगाही का आरोप, वीडियो वायरल!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 26, 2021  |  8:36 AM

1,003 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: टीकाकरण के नाम पर धनउगाही का आरोप, वीडियो वायरल!

कुशीनगर | कुशीनगर के कसया सीएचसी पर टीकाकरण के नाम पर धनउगाही के आरोप का वीडियो वायरल हुआ है, वीडियो में कोरोना का टीका लगाने के लिए पैसा लेने से जुड़े तीन वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। सभी वीडियो कसया सीएचसी के बताए जा रहे हैं। हालांकि किसी भी वीडियो में आरोप की पुष्टि नहीं हो पा रही है।

वायरल वीडियो में रविवार को टीकाकरण अधिकारी कार्यालय में 1.03, 1.16 व 2.40 मिनट के अलग-अलग वीडियो में कार्य करते दिखाई दे रहे हैं। वहां मौजूद कुछ लोग विदेश जाने का हवाला देकर टीकाकरण की रिपोर्ट अपने पासपोर्ट पर दर्ज कराते दिख रहे हैं। कुछ लोग अभिलेख में दर्ज रिपोर्ट की त्रुटि ठीक करा रहे हैं। इसी बीच दूबे की नजर वीडियो बनाने वाले पर पड़ती है तो वह कारण पूछते हैं। वीडियो बना रहा व्यक्ति टीकाकरण के लिए पैसा लेने का आरोप लगाते हुए वायरल करने की धमकी दे रहा है। सीएचसी प्रभारी डा. नीलकमल ने कहा कि मेरे निर्देश पर छुट्टी के दिन विदेश जाने वालों की सहूलियत और टीकाकरण की रिपोर्ट लगाने का कार्य टीकाकरण अधिकारी कर रहे थे। वायरल वीडियो में लगाए गए आरोप निराधार बताया।

डीएम एस राज लिंगम ने कहा कि टीकाकरण के नाम पर पैसा वसूली का मामला गंभीर है। इसकी जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।

संबंधित खबरें
कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट
कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट

कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…

कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…

नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking