News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: ई-लॉटरी के माध्यम से हुआ विदेशी मदिरा व बियर की दुकानों का आवंटन

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 20, 2023  |  6:03 PM

14 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: ई-लॉटरी के माध्यम से हुआ विदेशी मदिरा व बियर की दुकानों का आवंटन
  • विदेशी मदिरा व बियर की दुकानों सहित कुल 05 दुकानों का हुआ आवंटन

कुशीनगर। अपर जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा के साथ अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह की उपस्थिति में जनपद के 05 आबकारी दुकानों का आवंटन ई लॉटरी के माध्यम से कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ।

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

अपर जिलाधिकारी के निर्देशानुसार ऑनलाईन किये गए आवेदनों का रेंडमाइजेशन कर डेमो दिखाया गया। सभी आवेदनकर्ताओं की सहमति पश्चात दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू की गई, जिस के अंतर्गत विदेशी मदिरा की दुकान शहबाजपुर भड़कुलवा के एक दुकान के लिए प्राप्त 122 आवेदन पत्रों में ई लॉटरी के माध्यम से रंजना तिवारी को आवंटित हुआ, तथा बुलहवा की एक दुकान के लिये प्राप्त 129 आवेदन पत्रों में संजय कुमार मद्देशिया को आवंटित हुआ।

बियर की 03 नई दुकानों को आवंटित किया गया जिसमें शहबाजपुर भड़कुलवा की दुकान के लिये कुल 130 आवेदन पत्रों में मालती देवी को आवंटित हुआ, बांसी हेतु प्राप्त 143 आवेदन पत्रों में प्रभा पाठक को आवंटित हुआ, सिंगहा की दुकान के लिये कुल 54 आवेदन पत्रों के बीच मार्कण्डेय प्रसाद शाही को आवंटित हुआ।

इस अवसर पर जिला आबकारी अधिकारी राजबीर सिंह, अपर उप जिलाधिकारी/प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट मु0 जफर, डीआईओ एनआईसी मनीष गुप्ता, सहित अन्य समन्धित अधिकारी व पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking