News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: अल्‍मास अन्‍जुम ने राष्‍ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में पाई कामयाबी

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Jul 25, 2021  |  6:16 PM

976 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अल्‍मास अन्‍जुम ने राष्‍ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में पाई कामयाबी

सुकरौली बाजार/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। क्षेत्र पंचायत सुकरौली के ग्राम पंचायत पैकौलीलाला निवासी सुकरौली ब्लाक के जूनियर हाई स्कूल शिक्षक अबुलेश अंसारी की पुत्री अल्मास अंन्जूम ने राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त किया।

आपके लिए और..- हत्या के दोषी को उम्रकैद: तरयासुजान पुलिस की मजबूत पैरवी...

गोरखपुर शहर के कार्मल स्‍कूल की 12 वीं गणित वर्ग की छात्रा अल्‍मास अन्‍जुम ने राष्‍ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा (एनटीएसई) स्‍तर-दो में शानदार सफलता अर्जित कर अपने माता-पिता, स्‍कूल और जिले का नाम रोशन किया है। अल्‍मास ने इसके पहले 2019 की हाईस्‍कूल परीक्षा में 94.8 प्रतिशत अंक और राज्‍य स्‍तरीय राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में कामयाबी हासिल की थी। अल्‍मास वर्तमान में कक्षा 12 वीं की छात्रा हैं। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद द्वारा राष्‍ट्रीय स्‍तर पर आयोजित (स्‍तर-दो) परीक्षा के परिणाम शुक्रवार शाम आए तो अल्‍मास के घर माहौल जश्‍न का हो गया।

इस प्रतियोगिता में अल्‍मास 42 वें स्‍थान पर रही हैं। एनटीएसई भारत में राष्ट्रीय-स्तर की छात्रवृत्ति योजना है, जिसमें उच्च बौद्धिक एवं शैक्षिक क्षमता वाले छात्रों की पहचान की जाती है। इस छात्रवृत्ति के लिए दो चरणों में चयन प्रक्रिया अपनाई जाती है। पहले चरण के तहत राज्य स्तरीय परीक्षा आयोजित की जाती है। इसमें केवल दसवीं कक्षा के विद्यार्थी सम्‍मलित हो सकते हैं। राज्य स्तरीय परीक्षा में सफल विद्यार्थी ही एनसीईआरटी द्वारा आयोजित दूसरे चरण की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। प्रतियोगिता के तहत सभी राज्यों और केंद्र-शासित क्षेत्रों के छात्रों की संख्या को लेकर कोटा दिया गया है जिसके तहत उतनी ही संख्या में छात्र दूसरे चरण की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। प्रतियोगिता के पहले चरण में सफल विद्यार्थियों को इंटरमीडिएट और दूसरे चरण में सफलता मिलने पर स्‍नातक और परास्‍नातक स्‍तर तक की पढ़ाई के दौरान छात्रवृति दी जाती है।

अल्‍मास अंजुम की माता राहिला अन्‍जुम कुशीनगर के सुकरौली क्षेत्र के सु‍बुधिया खुर्द प्राथमिक विद्यालय और पिता अबुलैश अंसारी पूर्व माध्‍यमिक विद्यालय रामपुर बुजुर्ग में प्रधानाध्‍यापक पद पर तैनात हैं। अल्‍मास की सफलता पर सर्वश्री नन्‍हें शाही, डॉ.आशुतोष राय, डा.महेन्‍द्र राय, डॉ.कृष्‍ण मुरारी पाल, डॉ.विजयानंद मिश्र, डॉ.सुधांशु शेखर सिंह, रफीक आलम, मो.शादाब, मो.दानिश, मो.आतिफ, शम्‍भूनाथ सैनी, आनंद राय और बबिता सिंह ने प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त करते हुए उज्‍जवल भविष्‍य के लिए उन्‍हें शुभकामनाएं दी हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हत्या के दोषी को उम्रकैद: तरयासुजान पुलिस की मजबूत पैरवी रंग लाई, ऑपरेशन कन्विक्शन में मिली बड़ी कामयाबी
हत्या के दोषी को उम्रकैद: तरयासुजान पुलिस की मजबूत पैरवी रंग लाई, ऑपरेशन कन्विक्शन में मिली बड़ी कामयाबी

कुशीनगर। हत्या के एक चर्चित मामले में तरयासुजान पुलिस की प्रभावी पैरवी और सशक्त…

‘ऑपरेशन मजनू’ का बड़ा एक्शन: 6 युवक गिरफ्तार, 2 वाहन सीज, 10 के कटे चालान
‘ऑपरेशन मजनू’ का बड़ा एक्शन: 6 युवक गिरफ्तार, 2 वाहन सीज, 10 के कटे चालान

कुशीनगर। महिला सुरक्षा और छात्राओं के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

सैंथवार मल्ल समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर
सैंथवार मल्ल समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर

मथौली बाजार कुशीनगर: हाटा तहसील क्षेत्र के भैंसही बाजार में रविवार को एक मैरेज…

कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से पीटा वीडियो वायरल
कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से पीटा वीडियो वायरल

कुशीनगर। जिले के सेवरही कस्बे स्थित एक कोचिंग सेंटर में उस समय हंगामा मच…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking