कुशीनगर। पीड़ित को न्याय,अपराध पर अंकुश के साथ महिलाओं की सुरक्षा प्रदान करना मेरी कार्य शैली की पहली प्राथमिकता होती है। उक्त बाते शनिवार को नवागत चौकी प्रभारी कस्बा कसया गौरव श्रीवास्तव ने न्यूज अड्डा से बात चीत के क्रम में कही।
उन्होंने कहा की पुलिस अधीक्षक द्वारा हमे दे गई जिम्मेदारी पर खरा उतरना ही हमारा लक्ष्य रहेगा। साथ ही फरियादियों को त्वरित न्याय दिलाना,अपराध पर प्रभावी अंकुश के साथ ही महिलाओं की सुरक्षा और आमजनो से मित्रवत व्यवहार मेरा कार्यों के हिस्से होगे। कोई भी फरियादी को थाना चौकी का चक्कर नही कटना पड़े,इसके लिए टीम भावना से मातहत के साथ काम कर पीड़ित को न्याय दिलाई जाएगी, कस्बे में जाम नही लगे इसके लिए दुकानदारों से संवाद स्थापित कर सहयोग लिया जाएगा।
यहां बताना लाजमी चाहूंगा की उप निरीक्षक गौरव श्रीवास्तव इसके पूर्व सीमावर्ती थाना तरयासुजान में लंबे समय तक सेवा दे चुके है। इन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान पशु तस्करो से मुठभेड़,अवैध शराब की बरामदगी,बड़े खुलासे के साथ पीड़ित को न्याय दिलाना इनके कार्यों का हिस्सा रहा है। जिसके बदौलत एसपी कुशीनगर ने इन्हे ईनाम स्वरूप चौकी प्रभारी का पद दिया है।
विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…
सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…
लखुआ- लखुई गांव के चौराहे पर दो दुकानों में लगी थी आग खड्डा, कुशीनगर।…