News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: निवेश में संभावनाऐं तलाशने आये अमेरिकी दल ने बुद्ध का किया पूजन अर्चन 

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 14, 2023  |  8:23 PM

580 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: निवेश में संभावनाऐं तलाशने आये अमेरिकी दल ने बुद्ध का किया पूजन अर्चन 

कसया/कुशीनगर। कुशीनगर में निवेश में संभावना ऐं तलाशने आये अमेरिकी दल ने महापरिनिर्वाण मन्दिर में तथागत बुद्ध की लेटी प्रतिमा पर चीवर चढ़ाया और पूजन अर्चन किया। लखनऊ में आयोजित इन्वेस्टर समिट में शामिल होने के बाद अमेरिकी दल डॉ नन्दनी टंडन के नेतृत्व में सोमवार को यहां रात में पहुंचा और मंगलवार की सुबह दल मुख्य मन्दिर में बुद्ध की लेटी प्रतिमा का दर्शन किया और चीवर चढ़ाकर विश्व की ख़ुशहाली और तरक्की की कामना की। इसके बाद दल मकुट बन्धन चैत्य  (रामाभार स्तूप) पहुंचा और भन्ते अशोक, भंते यशपाल, भन्ते उपाली के धम्म पाठ के बीच पूजन अर्चन किया।

आपके लिए और..- खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला,...

पूर्व विधायक कुशीनगर रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने परंपरागत तरीके से सभी यात्रियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और बौद्ध स्थली के ऐतिहासिक व पुरातात्विक महत्व की जानकारी दल को दी।कैल्फोर्निया विश्वविद्यालय से जुड़े दल का नेतृत्व कर रहीं डॉ नन्दनी मूलतः आगरा की निवासी हैं। जो अब अमेरिकी नागरिक हैं। दल में शामिल डा0 यूकोतेरा सावा, डा0 रॉबर्ट लन्द, डा0 माइकेल एलवरेज व जापान मूल की अमेरिकी नागरिक लखनऊ से इन्वेस्टर समिट से यहां आए दल ने पूर्व विधायक श्री त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी रत्नीका श्रीवास्तव व अन्य से कुशीनगर में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और सामाजिक विकास के क्षेत्र में किस प्रकार का इन्वेस्टमेंट किया जा सकता है पर चर्चा की और यहां के सामाजिक, भौगोलिक स्थितियों की जानकारी ली और निवेश को लेकर सकारात्मक कदम उठाए जाने की संभावना व्यक्त की। इसके बाद दल सड़क मार्ग से देवरिया – गोरखपुर पहुंचा और फ्लाइट से दिल्ली के लिए निकल गया। इस दौरान नायब तहसीलदार आशीष गुप्ता, नीलेश रंजन राव, मेघना त्रिपाठी, पूर्व चेयरमैन कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking