कुशीनगर। जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक आवश्यक बैठक आहूत की गई । बैठक का संबंध चुनावी तैयारियों को लेकर था। उक्त बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी नोडल अधिकारियों, उप जिला अधिकारी गण, रिटर्निंग ऑफिसर तथा चुनाव कार्य में लगे सभी प्रभारी एवं अधिकारी गणों को यह निर्देश दिया कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर तत्काल कार्यवाही की जाए, अपने अपने कार्यों के प्रति सभी अधिकारी गण तत्परता दिखाएं, निर्वाचन 2022 को सकुशल, शांतिपूर्ण तथा निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराए जाने हेतु सभी आवश्यक कदम उठाये जाए तथा निर्वाचन आयोग के समय-समय पर दिए जा रहे निर्देशों का आवश्यक रूप से पालन किया जाए। किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही न बरती जाए अन्यथा कार्यवाही की जाएगी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुज मलिक, अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा, संयुक्त मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा, सभी उप जिलाधिकारी गण, संबंधित सभी नोडल अधिकारी व प्रभारीगण आदि मौजूद थे।
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…
सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…