News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar/कुशीनगर: सिपाही के हत्या मामले में वांछित पच्चीस हजार का इनामी अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 23, 2022  |  6:07 PM

1,649 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar/कुशीनगर: सिपाही के हत्या मामले में वांछित पच्चीस हजार का इनामी अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image
  • अवैध शस्त्र व एक अदद मो0साइकिल बरामद
  • पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने दिया पुलिस टीम को पच्चीस हजार रूपये का ईनाम

कुशीनगर। पच्चीस हजार रुपए का पुरस्कार घोषित अंतरप्रांतीय पशु तस्करो का सरगना को शुक्रवार को कोतवाली पड़रौना पुलिस, एसटीएफ फील्ड यूनिट गोरखपुर,और स्वाट टीम कुशीनगर के संयुक्त प्रयास से दबोचने में कामयाबी मिली है।पकड़ा गया अंतरप्रांतीय अभियुक्त तरयासुजान थाना पर पूर्व में तैनात हेड कांस्टेबल के हत्या के मुकदमे में वांछित अभियुक्त है ।

आपके लिए और..- थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग...

जानकारी हो की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार को थाना कोतवाली पड़रौना व एस0टी0एफ फिल्ड यूनिट गोरखपुर व स्वाट टीम कुशीनगर की संयुक्त टीम द्वारा आधार छपरा बडी नहर पुलिया रामकोला रोड के पास से थाना तरयासुजान पर पंजीकृत मु0अ0सं0 334/2021 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 व थाना तुर्कपट्टी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 186/2022 धारा 332,353,307,302 भादवि से सम्बन्धित वाछिंत मिण्टू अली उर्फ मिण्टू शाह पुत्र नूर मोहम्मद शाह साकिन दुबौली नरहवा शुक्ल थाना गोपालपुर जनपद गोपालगंज राज्य बिहार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अदद तमन्चा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक अदद मोटर साईकिल टीवीएस अपाची UP 57 BD 6757 व दो अदद मोबाईल व 520/- रु0 नगद बरामद करने में कामयाबी मिली है।

उल्लेखनीय है कि अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जयसवाल द्वारा पच्चीस हजार रु0 का पुरस्कार घोषित किया गया था। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0 542/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक जरिए मुखबिर पुलिस टीम को यह सूचना हाथ आई की पुरस्कार घोषित अंतर प्रांतीय पशु तस्कर गोरखपुर के तरफ से नहर पुलिया रामकोला रोड होते हुए आ रहा है। मुखबिर के सूचना पर यकीन कर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई।

आपराधिक इतिहासः-

1. मु0अ0सं0 542/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना को0 पडरौना, कुशीनगर ।
2. मु0अ0सं0 334/21 धारा 3/5ए/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 व 429 भादवि थाना तरया सुजान, कुशीनगर ।
3. मु0अ0सं0 186/2022 धारा 332,353,307,302 भादवि थाना तुर्कपट्टी, कुशीनगर ।
4. मु0अ0सं0 310/21 धारा 3/5ए/8 गोवध नि0अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 व 419,420,467,468 भादवि थाना तरया सुजान, कुशीनगर
5. मु0अ0सं0 334/21 धारा 3/5ए/8 गोवध नि0 अधि0 थाना तरया सुजान, कुशीनगर ।
6. मु0अ0सं0 01/22 धारा 3/5ए/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 व 147,307,323,427,504,506 भादवि थाना शाहपुर गोरखपुर ।
7. मु0अ0सं0 16/22 धारा 3/5ए/8 गोवध नि0 अधि0 व 147,336,427 भादवि थाना शाहपुर गोरखपुर ।
8. मु0अ0सं0 253/21 धारा 307,411,419,420,467,468,471,473 भादवि थाना चौरी चौरा गोरखपुर ।
9. मु0अ0सं0 677/21 धारा 147,352,353,427 भादवि थाना कैन्ट जनपद गोरखपुर ।
10. मु0अ0सं0 253/22 धारा 3(1) गैगेस्टर एक्ट थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर ।

बरामदगी का विवरणः

1-एक अदद तमन्चा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस ।
2-काले व लाल रंग की टीवीएस अपाची मो0सा0 रजि0 नं0 UP57 BD 6757
3- दो अदद मोबाईल क्रमश 1. VIVO नीले रंग की 2. नोकिया काला रंग
4-520/- रु0 नगद ।

कामयाबी दिलाने वाली टीम

प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह थाना कोतवाली पडरौना ,निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह एसटीएफ फिल्ड इकाई गोरखपुर, निरीक्षक अमित शर्मा स्वाट टीम , हे0का0 चन्द्रभूषण सिंह एसटीएफ फिल्ड इकाई गोरखपुर , हे0का0 अशोक सिंह एसटीएफ फिल्ड इकाई गोरखपुर , हे0का0 अखिलेश श्रीवास्तव एसटीएफ फिल्ड इकाई गोरखपुर , हे0का0 अभिलाष तिवारी एसटीएफ फिल्ड इकाई गोरखपुर ,आरक्षी रणधीर कुमार सिंह, एसटीएफ गोरखपुर, हें0का0 सनातन सिंह स्वाट टीम,का0 सचिन कुमार स्वाट ,.का0 राघवेन्द्र सिंह स्वाट टीम, का0 शिवानन्द सिंह स्वाट टीम कुशीनगर,का0 अंकुर सिंह थाना को0 पडरौना ,का0 नरेन्द्र यादव थाना को0 पडरौना ,का0 गिरीश कुमार थाना को0 पडरौना ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने खेत में उतर कर स्वयं कराई धान की क्रॉप कटिंग,एक डिसमिल में मिली 37 किलो उपज
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने खेत में उतर कर स्वयं कराई धान की क्रॉप कटिंग,एक डिसमिल में मिली 37 किलो उपज

हाटा/कुशीनगर । किसानों की फसलों की वास्तविक उत्पादकता का आकलन करने और सरकारी आंकड़ों…

थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना

कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…

अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल
अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल

हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking