News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: सेना में भर्ती होने की तैयारी के लिए दौड़ लगा रहे छात्र को अज्ञात वाहन ने रौंदा, अस्पताल में मौत!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 23, 2021  |  6:43 PM

1,918 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सेना में भर्ती होने की तैयारी के लिए दौड़ लगा रहे छात्र को अज्ञात वाहन ने रौंदा, अस्पताल में मौत!

कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । पटहेरवा थाना क्षेत्र के बभनौली गांव निवासी एक युवक सेना में भर्ती होने के लिए प्रत्येक दिन की भांति सोमवार की भोर में दौड़ लगाने के लिए गया था। इस बीच तेज रफ्तार अज्ञात वाहन के टक्कर से वह गम्भीर रुप से घायल हो गया। गंभीर हाल युवक को तमकुहीराज सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल और वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

आज की हॉट खबर- माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की...

बताया जा रहा है कि बभनौली गांव निवासी भीखम यादव का पुत्र विशाल यादव (19) सेना में भर्ती होने के लिए तैयारी कर रहा था। प्रत्येक दिन की भांति सोमवार को सुबह दौड़ते हुए रजवटिया चौराहे के निकट पहुंचा ही था कि अज्ञात वाहन उसे टक्कर मारकर चला गया, जिससे विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया। सुबह टहलने के लिए निकले लोगों ने घायल पड़े विशाल को देखकर तमकुहीराज सीएचसी भिजवाया, जहां उसकी हालत नियंत्रण से बाहर देखकर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल भी हालत में सुधार न होते देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पटहेरवा थाने के प्रभारी एसओ रामसहाय चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के भतीजे की तहरीर पर अज्ञात वाहनचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

संबंधित खबरें
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी
माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी

रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…

भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 
भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…

मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान

कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking