कसया/कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी से कुशीनगर के विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी का विधानसभा सीट कुशीनगर से टिकट कटने से पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता काफी नाराज हैं। अपनी नाराजगी जताते हुए भाजपा मंडल कुबेरस्थान के कोषाध्यक्ष अनिल कुमार मल्ल ने अपने पद व पार्टी से त्याग पत्र दे दिया है। मण्डल कुबेरस्थान अध्यक्ष् को लिखे पत्र में श्री मल्ल ने कहा है कि पार्टी में मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं है। क्षेत्रीय व शीर्ष नेतृत्व द्वारा कुशीनगर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी का टिकट काटकर बाहरी को प्रत्याशी बना देने से कार्यकर्ताओं में रोष है। आभास होता है कि पार्टी दूसरी पार्टी की सरकार बनना चाहती है। साथ ही टिकट काटे जाने का कारण पूछा है।

बैंक से वृद्ध खाताधारक को मिले रुपए, गिनने व कटे- फटे नोट बदलने के…
कसया कुशीनगर ।स्थानीय तहसील के सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी…
राजस्व और पुलिस विभाग की शिकायतें सबसे ज्यादा हाटा कुशीनगर। स्थानीय तहसील के सभागार…
हाटा (कुशीनगर) । कोतवाली क्षेत्र के पिपरही-भड़कुलवा स्थित नेशनल हाईवे पर रविवार को हुए…