कुशीनगर । मंगलवार को देर सायंकाल राष्ट्रीय राज मार्ग पर अनियंत्रित होकर एक ट्रक पलट गई,दुर्घटना ग्रस्त ट्रक देख कर मौका पर पहुंची मुकामी पुलिस को उक्त ट्रक में प्रतिबंधित गो वंश मिले,वही मौके पर से चालक फरार हो चुका था। पुलिस टीम गो वंश को सुरक्षित ट्रक से बाहर निकालने के प्रयास में जुटी है।
मंगलवार को देर शाम एक ट्रक अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय मार्ग बहादुरपुर के पास चौरसिया मैरज हाऊस के पास हाईवे से नीचे पलट गई,सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा की ट्रक की नीचे प्रतिबंधित गो वंश लदे है। चौकी प्रभारी बहादुरपुर अनिल कुमार सिंह उप निरीक्षक गौरव श्रीवास्तव,आरक्षी विरेन्द्र कुमार सिंह,आरक्षी ब्रजेश कुमार यादव ने त्वरित कार्यवाही में जुटते हुए ट्रक के नीचे दबे गो वंश को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास में लग गए।
घटना की सूचना मिलते ही मौक़े पर थाना प्रभारी अरके सिंह पहुँचे और पुलिस टीम राहत बचाव में जुटी देखी गई। खबर पर अपडेट जारी है।
तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…
बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…
कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…
कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…