News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: परिषदीय विद्यालय में हुआ वार्षिकोत्सव का आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 30, 2023  |  5:46 PM

610 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: परिषदीय विद्यालय में हुआ वार्षिकोत्सव का आयोजन WhatsApp
Responsive image
  • जल्द ही प्रदेश निपुण प्रदेश के रूप में देश में एक अलग पहचान रखेगा : संजय
  • जिला कृषि अधिकारी मु. मुजम्मिल ने विद्यालय को दिया सोलर पैनल

साखोपार,कुशीनगर।पडरौना ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बाजूपट्टी बैजनाथपुर में गुरुवार को वार्षिकोत्सव एवं सोलर पैनल उद्घाटन समारोह का आयोजन हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि राज्य परियोजना कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी संजय कुमार शुक्ल व विशिष्ट अतिथि एवं सोलर पैनल दानकर्ता जिला कृषि अधिकारी देवरिया मु.मुजम्मिल,बीईओ पंकज सिंह ने दीप प्रज्वलन कर किया।

आपके लिए और..- रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी...

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संजय कुमार शुक्ल ने कहा कि आज परिषदीय विद्यालय कॉन्वेंट स्कूलों को टक्कर दे रहे हैं।प्रदेश में पिछले 5 सालों में परिषदीय विद्यालयों में 50 लाख से ज्यादा छात्र संख्या बढ़ा है।सरकार ने कक्षा 1 से 3 तक के बच्चों के लिए निपुण लक्ष्य निर्धारित किया है।जल्द ही प्रदेश निपुण प्रदेश के रूप में देश में एक अलग पहचान रखेगा।बीईओ पंकज सिंह ने कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प के तहत परिषदीय विद्यालयों में सरकार द्वारा विभिन्न सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।शिक्षकों व अभिभावकों के सहयोग से परिषदीय विद्यालय जल्द ही कॉन्वेंट से बेहतर हो जाएंगे। जिला कृषि अधिकारी देवरिया मु. मुजम्मिल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्रों के उत्कृष्ट प्रतिभा को देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम के दौरान कक्षा 5 में उत्कृष्ट तीन स्थान पर रहे राजवीर,प्रतिभा और पूजा को अंक पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया।विद्यालय के प्रधानाध्यापक व राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला संयुक्त मंत्री रामायण यादव ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन अनूप मिश्रा ने किया।

इस दौरान डीसी प्रशिक्षण सत्येंद्र मौर्य, आशुलिपिक हरेंद्र यादव,ग्राम प्रधान उग्रसेन यादव,इंद्रजीत मणि त्रिपाठी,मनीष तिवारी, साक्षी आर्य,रविंद्र नारायण पांडेय, नित्यानंद चतुर्वेदी,रामाधार तिवारी ,संदीप राय,राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश सिंह,ब्लॉक कोषाध्यक्ष पडरौना राजन शुक्ल,रेनू यादव,श्रीराम यादव,चंद्रसेन यादव,मुदस्सिर,फिरोज आलम,मनौवर अंसारी,प्रिंस यादव आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग
रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग

कुशीनगर। राष्ट्रीय राजमार्गों पर अपराधियों और तस्करों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए…

ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 
ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 

मथौली बाजार कुशीनगर,ब्लाक संसाधन केंद्र -मोतीचक पर विकास खण्ड -मोतीचक के प्रत्येक कम्पोजिट विद्यालय/उच्च…

जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न
जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न

हाटा कुशीनगर: जनगणना के द्वितीय चरण की तैयारी के लिए तहसील के ब्लाक हाटा,…

खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 हनुमान नगर पैकौली स्थित बीज गोदाम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking