News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: मानव श्रृंखला निर्माण में शिरकत करने की अपील

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 21, 2023  |  4:55 PM

418 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मानव श्रृंखला निर्माण में शिरकत करने की अपील
  • मानव श्रृंखला निर्माण हेतु जनपद के समस्त तहसील अंतर्गत नामित किये गए विद्यालय
  • सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत मानव श्रृंखला का होगा निर्माण-दिलायी जायेगी शपथ

कुशीनगर। शासन के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा माह के तहत आम जनमानस को यातायात नियमों के लिए/ जागरूक किए जाने के लिए 23 जनवरी, 2023 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पर जनपद में मानव श्रृंखला बनाई जाएगी।

आपके लिए और..- जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स...

जिलाधिकारी रमेश रंजन ने उक्त कार्यक्रम के सम्बन्ध में बताया कि जनपद में 23 जनवरी, 2023 को पूर्वान्ह 11 बजे कक्षा-8 से 12 तक के समस्त विद्यालयों के छात्रों एवं उच्च शिक्षा के समस्त विद्यार्थियों को एक साथ मानव श्रृंखला निर्माण एवं सड़क सुरक्षा शपथ दिलायी जायेगी। इसके लिए जनपद/तहसील/ब्लॉक स्तर पर अधिकारियों को नोडल अधिकारी भी नामित किया गया है, जिसके अंतर्गत जिले स्तर पर अपर जिलाधिकारी, तहसील स्तर पर सम्बंधित उप जिलाधिकारी, व ब्लॉक स्तर पर समस्त खण्ड विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।उन्होंने कहा की मानव श्रृंखला के लिए समस्त विभागों के अधिकारी/कर्मचारी, एन0जी0ओ0, स्वयं सेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, एन0एस0एस0, एन0सी0सी0, स्काउट गाइड, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च शिक्षा छात्रों एवं कॉलेज के छात्रों को सम्मिलित करते हुए कार्यक्रम स्थल पर पूर्वान्ह 10 बजे तक अनिवार्य रूप से सहभागिता सुनिश्चित किये जाने हेतु सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दे दिए गए हैं साथ ही उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इस श्रृंखला में आम जनमानस की अधिकाधिक संख्या में प्रतिभागिता सुनिश्चित करायी जाए, जिससे कि वल्र्ड रिकार्ड बनकर गिनीज बुक में सम्मिलित हो सके।

साथ ही प्रतिभागियों की अनुमानित संख्या का आकलन भी कर लिया जाए, ताकि कार्यक्रम के उपरान्त पुरस्कार हेतु सूचना भेजी जा सके। उन्होने सुरक्षा की दृष्टि से सड़क पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती किए जाने विशेषकर चैराहों, तिराहो पर पुलिस बल की तैनाती किये जाने का भी निर्देश दिया है। उन्होने बताया की इसका विशेष ध्यान रखा जाए की कही ट्रैफिक जाम न लगे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking