News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: बाल साहित्य सम्मान हेतु आवेदन 24 जुलाई तक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 15, 2023  |  7:49 PM

160 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बाल साहित्य सम्मान हेतु आवेदन 24 जुलाई तक WhatsApp
Responsive image

साखोपार/कुशीनगर।जिलाधिकारी रमेश रंजन ने बताया कि उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा संचालित बाल साहित्य संवर्द्धन योजना के नति वर्ष 2022 के लिए दिये जाने वाले दस बाल साहित्य सम्मानों यथा- सुभद्रा -री चौहान महिला बाल साहित्य सम्मान, सोहन लाल द्विवेदी बाल कविता सम्मान, कार देव सेवक बाल साहित्य इतिहास लेखन सम्मान, अमृतलाल नागर बाल सम्मान, शिक्षार्थी बाल चित्रकला सम्मान, लल्ली प्रसाद पाण्डेय बाल साहित्य कारिता सम्मान, डॉ. रामकुमार वर्मा बाल नाटक सम्मान,आचार्य कृष्ण विनायक के बाल साहित्य समीक्षा सम्मान, जगपति चतुर्वेदी बाल विज्ञान लेखन सम्मान एवं कान्त मालवीय युवा बाल साहित्य सम्मान के लिए साहित्यकारों / साहित्यिक संस्थाओं से संस्तुतियाँ आमंत्रित हैं। संस्तुतिकर्ता का स्पष्ट नाम-पता, दूरभाष सहित जिसके नाम की संस्तुति की जा रही है, उसका जीवनवृत्त संस्तुति प्रपत्र के साथ संलग्न होना अनिवार्य है। प्रत्येक सम्मान की धनराशि इक्यावन हजार होगी।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, लखनऊ बाल साहित्य सम्मानों हेतु संस्तुति प्रपत्र- वर्ष 2022 हेतु सम्मान का नाम जिसके लिए संस्तुति की जा रही है, साहित्यकार का नाम, जन्म तिथि,जन्म स्थान,प्रकाशित साहित्य, पूर्व में प्राप्त पुरस्कार / सम्मान आदि का विवरण,अन्य साहित्यिक उपलब्धियाँ सम्पर्क सूत्र (दूरभाष सहित) संस्तुतिकर्ता का स्पष्ट नाम व पता दूरभाष सहित, संस्तुतिकर्ता के हस्ताक्षर ।

जिलाधिकारी ने बताया कि एक संस्तुति प्रपत्र पर किसी एक साहित्यकार के नाम की संस्तुति ही मान्य,संस्तुति प्रपत्र के साथ साहित्यकार का जीवनवृत्त लगाना अनिवार्य है। निर्धारित तिथि के उपरान्त प्राप्त संस्तुतियों पर विचार नहीं किया जायेगा।

उक्त समस्त बाल साहित्य सम्मान संस्थान द्वारा सम्बन्धित नियमों के -अंतर्गत प्रदान किये जायेंगे,जिन पर संस्थान का निर्णय अन्तिम होगा तथा उस पर इसी प्रकार की आपत्ति अस्वीकार्य होगी।

उपर्युक्त बाल साहित्य सम्मानों हेतु संस्तुतियाँ ‘बाल साहित्य सम्मान सम्वन्धी शीर्षक से निदेशक, उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, लखनऊ-226001 को भेजी जाएगी जिसकी अन्तिम तिथि 24 जुलाई 2023 है। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान ‘बाल साहित्य सम्मान नियमावली 2015 संस्तुति प्रपत्र तथा सम्मानों से सम्बन्धित अन्य जानकारी संस्थान की वेबसाइट ww.uphindisansthan.in पर उपलब्ध है और उसमें उपर्युक्त निर्धारित प्रपत्र उपलब्ध है,जिन्हें डाउनलोड किया जा सकता है। सम्मानों हेतु संस्तुतियों व्यक्तिगत रूप से / डाक द्वारा मूल रूप में हस्ताक्षर सहित संस्थान को भेजनी होगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking