News Addaa WhatsApp Group

Abhyudaya Yojna Kushinagar/कुशीनगर: मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की नि:शुल्क तैयारी के लिए आवेदन शुरू, जानिए कैसे करे आवेदन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 10, 2022  |  6:01 PM

749 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Abhyudaya Yojna Kushinagar/कुशीनगर: मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की नि:शुल्क तैयारी के लिए आवेदन शुरू, जानिए कैसे करे आवेदन
  • आर्थिक रूप से पिछड़े मेधावी छात्र /छात्राओं को प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कराने हेतु मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का जनपदों में विस्तार
  • प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु कराई जाएगी निशुल्क कोचिंग
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मई 2022
  • प्रवेश पात्रता परीक्षा का आयोजन 18, 19, 20 तथा 21 मई 2022 को होगाl

कुशीनगर। जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के प्रथम सत्र में प्रदेश के सभी 18 मंडलों में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु कक्षाओं का संचालन किया गया , इस क्रम में योजना का विस्तार मंडल स्तर से जनपद स्तर पर कर दिया गया है। इसके लिए अभ्यर्थी 01 मई से 15 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

जिलाधिकारी ने बताया कि अभ्युदय योजना के तहत कक्षाओं का लाभ लेने के लिए प्रवेश पात्रता परीक्षा का आयोजन दिनांक 18, 19, 20, एवं 21 मई 2022 को अभ्युदय पोर्टल(abhyuday.up.gov.in) के माध्यम से आयोजित किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा का समय दोपहर 2:00 से 3:30 बजे तक होगा। आईआईटी जेईई की कोचिंग के लिए पात्रता परीक्षा का आयोजन 18 मई, नीट के लिए 19 मई, एनडीए सीडीएस के लिए 20 मई, सिविल सेवा/राज्य सिविल सेवा के लिए 21 मई को पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा का परिणाम वेबसाइट पर 25 मई तक प्रकाशित किया जाएगा। कोचिंग सत्र का संचालन 10 जून से होगा। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रदेश के आर्थिक रूप से पिछड़े उत्साही एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का प्रारंभ किया गया है। वर्तमान में इस योजना को जनपद स्तर पर क्रियान्वित किया जा रहा है और सभी जनपदों में कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने जनपद के युवाओं से सरकार की इस योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने का अनुरोध किया।

संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking