कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । शुक्रवार को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर अमल कुमार श्रीवास्तव ने बताया लोक अदालत के लिए 2 सदस्यों की नियुक्ति 5 वर्षों के लिए की जानी है। आवेदक की उम्र 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अतः इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र दिनांक 06.09 2021 के सायं काल 5:00 बजे तक कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर स्थान पडरौना में जमा करें। सदस्यों की नियुक्ति हेतु आवेदक को जनउपयोगी सेवाओं का समुचित अनुभव होना आवश्यक है। आवेदक आवेदन पत्र के साथ साथ नवीनतम पासपोर्ट साइज की फोटो और 2 लिफाफे व स्वपता लिखा हुआ एवं समुचित डाक टिकट लगाकर आवश्यक रूप से जमा करें। आवेदन पत्र के साथ अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र तथा अनुभव की प्रमाणित प्रति जमा करें।
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…