Wednesday, 18 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई• फ्री सिलाई मशीन योजना: महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का बड़ा मौका, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन• फाजिलनगर और पटहेरिया ओवरब्रिज निर्माण ने बदली यातायात की चाल, सात स्थानों से लागू होगा रूट डायवर्जन; 19 नवंबर से बदले रास्ते से गुजरेंगे वाहन पुलिस और एनएचएआई की संयुक्त पहल, जाम से निजात और सड़क सुरक्षा के लिए सात बिंदुओं पर तैयार हुई यातायात व्यवस्था• फर्जी रिकवरी का खेल! क्रेन से उठा लेते थे ट्रक, फिर पुर्जे बेचकर कमाते थे लाखों; कप्तानगंज पुलिस ने आयशर ट्रक किया बरामद वारदात में इस्तेमाल क्रेटा कार और क्रेन सीज• सेवरही में चोरों का तांडव! घर में घुसकर लाखों के जेवरात उड़ाए, बुजुर्ग महिला की नाक से जबरन खींच ली खुंटली लगातार हो रही चोरियों से पुलिस गश्त पर उठे सवाल
Advertisement

कुशीनगर: मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के लिए करें आवेदन

न्यूज अड्डा डेस्क
Feb 7, 2023, 4:32 PM IST • अब तक 912 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

साखोपार/कुशीनगर। सहायक निदेशक मत्स्य अनन्त कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना की भांती प्रदेश में मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना प्रारम्भ की गयी है।

इस योजना में मनरेगा योजना अथवा पट्टा धारक द्वारा स्वयं अथवा अन्य विभागो के माध्यम से सुधारे गये ग्राम सभा के तालाबों में प्रथम वर्ष निवेश अथवा मत्स्य बीज बैक स्थपना हेतु मत्स्य बीज/स्थान/फाई, पूरक आहार,जलपूर्ति संशाधन, जाल,दवायें आदि क्रय करने पर आवेदक को इकाई लागत 4.00 लाख /हे० पर 40 प्रतिशत अनुदान उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होने कहा कि योजना हेतु इच्छुक आवेदक विभागीय वेबसाइट http://fisheries.up.gov.in पर आनलाईन आवेदन 7 फरवरी से 16 फरवरी तक कर सकेंगे। योजना में ऐसे सभी पट्टा धारक आवेदन कर सकते है,जिनके पट्टे की अवधि न्यूनतम 4 वर्ष अवशेष हो,एक आवेदक को योजनान्तर्गत 2 हे0 जलक्षेत्र तक ही लाभ अनुमन्य है।

Advertisement

योजना का सम्पूर्ण विवरण आवेदन प्रक्रिया,आवेदन के साथ संलग्न किये जाने वाले अभिलेख तथा अन्य जानकारी विभागीय वेबसाइट http://fisheries.up.gov.in से अथवा किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय सहायक निदेशक मत्स्य पडरौना जनपद से प्राप्त की जा सकती है।

टैग्स: #पड़रौना
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi