News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: मेगा कन्सर्ट में कुशीनगर का प्रतिनिधित्व करेंगी अर्चना; 75 जिले की 75 महिलाएं करेंगी लोकगीतों का गायन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 26, 2022  |  7:30 AM

749 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मेगा कन्सर्ट में कुशीनगर का प्रतिनिधित्व करेंगी अर्चना; 75 जिले की 75 महिलाएं करेंगी लोकगीतों का गायन
  • अमृत महोत्सव के क्रम में उत्तर प्रदेश संगीत नाटक एकेडमी और बाइब्रेंट फोक एन्ड आर्ट कल्चर सोसायटी का लखनऊ में संयुक्त आयोजन

कसया/कुशीनगर । उत्तर प्रदेश संगीत नाटक बाइब्रेंट फोक एवं आर्ट कल्चर सोसाइटी के तत्वावधान में व उत्तर प्रदेश संगीत अकादमी के सहयोग से आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के क्रम में लखनऊ के सन्त गाडगे जी महाराज आडिटोरियम में 28 सितम्बर को होने वाले लोकगीतों के मेगा कन्सर्ट ’75 जिले 75 महिलाएं’ में कुशीनगर जनपद का प्रतिनिधित्व अर्चना श्रीवास्तव करेंगी। संस्कार भारती से जुड़ी अर्चना के इस चयन पर कलाकारों एवं बुद्धिजीवियों ने अपनी प्रसन्नता जताते हुये अपनी बधाई दी है।
मेगा कन्सर्ट की संयोजिका जानी मानी लोकगायिका वंदना मिश्र ने इस बावत दूरभाष पर बताया कि लखनऊ में सन्त गाडगे जी महाराज आडोटोरियम में 28 सितम्बर को होने वाले इस मेगा कन्सर्ट में शास्त्रीय, उपशास्त्रीय व लोकविधा की गायिकाओं को आमंत्रित किया गया है जिसमें उत्तर प्रदेश के 75 जिलों से 75 महिलाएं अपने गायन की प्रस्तुति करेंगी। जिसमें कुशीनगर का प्रतिनिधित्व अर्चना श्रीवास्तव करेंगी। वंदना मिश्र ने यह भी बताया कि आयोजन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य, ब्रजेश पाठक सहित बुद्धिजीवियों एवं शिक्षा, संगीत, समाजसेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में गणमान्य लोगों को कलाकारों के प्रोत्साहन के लिए आमंत्रित किया गया है।

आपके लिए और..- बालू के रेट पर बवाल: पटहेरवा पुलिस का शिकंजा, बाल...

इस आयोजन में स्वतन्त्रता आंदोलन, प्रभु श्रीराम से जुड़े गीतों एवं भजनों के साथ ही पारम्परिक गीतों की प्रस्तुति 75 महिला कलाकारों द्वारा की जायेगी। संस्कार भारती से जुड़ी अर्चना श्रीवास्तव ने अपने चयन को लेके संयोजिका वंदना मिश्र के प्रति आभार ज्ञापित करते हुये कहा कि इतने बड़े मेगा कन्सर्ट में कुशीनगर जनपद का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मेरी पूरी कोशिश होगी कि इस जनपद की माटी की महक कन्सर्ट में मौजूद श्रोता महसूस कर सके । अर्चना की इस उपलब्धि पर जनपद के कलाकारों सहित बुद्धिजीवियों ने अपनी बधाई दी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

खड्डा में तटबंधों पर बढ़ा दबाव, एसडीआरएफ मुस्तैद खड्डा, कुशीनगर। तीन दिनों से जारी…

नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking