News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सशस्त्र सेना झण्डा दिवस

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 7, 2022  |  4:30 PM

499 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सशस्त्र सेना झण्डा दिवस

कुशीनगर। जनपद में सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी तथा भूतपूर्व सैनिकों द्वारा जनपद स्तरीय अधिकारीगण व विभागाध्यक्षों को झंडा स्टीकर लगाकर सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया गया।विदित हो कि राष्ट्र की सशस्त्र सेना और नागरिकों के बीच परस्पर आपसी स्नेह और सम्मान की भावना जागृत करते हुए युद्ध में शहीद भूतपूर्व सैनिक, उनके परिवार तथा सेवारत सैनिकों के कल्याण के प्रति नागरिकों से जुड़ाव व सहयोग प्राप्त करने के लिए सशस्त्र सेना झंडा दिवस का आयोजन 1949 से ही किया जाता रहा है।

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर आलोक सक्सेना ने बताया कि आज पूरे देश में और विदेशों के भारतीय दूतावासों में सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जा रहा है।जिला सैनिक कल्याण व पुनर्वास अधिकारी ने बताया कि रक्षा मंत्रालय तथा भारत सरकार व उत्तरप्रदेश सरकार के निर्देशन अनुसार सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाते हुए सैनिक कल्याण के लिए वर्ष 2022 हेतु धन संग्रह अभियान भी चलाया जा रहा है । विंग कमांडर ने बताया कि यद्यपि प्रतीक स्वरूप झंडा दिवस 07 दिसंबर 2022 को आयोजित है, परंतु विभिन्न आयोजनों द्वारा पूरे वर्ष धन एकत्रीकरण किया जाएगा। पूरे देश में दिसंबर के महीने को राष्ट्रीय गौरव माह भी घोषित किया गया है।

इस क्रम में आज जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी तथा भूतपूर्व सैनिकों द्वारा माननीय जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार सिंह, जिलाधिकारी रमेश रंजन, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वि0 रा0 देवी दयाल वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया, वरिष्ठ कोषाधिकारी प्रवीण कुमार, जिला सूचना अधिकारी कृष्ण कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी एवं विभिन्न कार्यालय के कार्यालयाध्यक्षों व कर्मचारीगणों को झंडा स्टीकर लगाकर सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अधिकारीगणों को स्मारिका भी प्रदत की गई।

इस अवसर पर भूतपूर्व कैप्टन एल बी त्रिपाठी, कैप्टन शमसुद्दीन अंसारी व जिला सैनिक कल्याण व पुनर्वास कार्यालय से देवेन्द्रनाथ गुप्ता, प्रभाकर नाथ तिवारी, जवाहरलाल, राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking