News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: 07 दिसंबर को मनाया जाएगा सशस्त्र सेना झंडा दिवस

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 1, 2022  |  6:08 PM

511 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: 07 दिसंबर को मनाया जाएगा सशस्त्र सेना झंडा दिवस

कुशीनगर। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर आलोक सक्सेना ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन सैनिक कल्याण विभाग के निर्देशानुसार उन सभी सैनिकों के परिवार तथा उन सैनिकों ने जो इस देश की एकता एवं अखंडता के लिए शहीद हुए हैं और अपनी वीरता तथा साहस से देश को अपना योगदान दिया है, के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करने हेतु इस वर्ष भी सशस्त्र सेना झंडा दिवस दिनांक 07 दिसंबर 2022 को मनाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 1949 से ही इस दिवस(07 दिसंबर) को सशस्त्र सेना झंडा दिवस के रूप में मनाया जाता रहा है।इस का प्रमुख उद्देश्य राष्ट्र के सशस्त्र सेना और नागरिकों के बीच परस्पर आपसी स्नेह और सम्मान की भावना जागृत करते हुए युद्ध में शहीद, भूतपूर्व सैनिको, उनके परिवार तथा सेवारत सैनिकों के कल्याण के प्रति नागरिकों से सहयोग प्राप्त करना है, ताकि आम नागरिक अपने देश की सशस्त्र सेना के साथ भावनात्मक रूप से सीधे जुड़ सकें।

जिला सैनिक कल्याण व पुनर्वास अधिकारी ने बताया कि 01 दिसंबर से 31 दिसंबर तक पूरे माह को सशस्त्र सेना के योगदान हेतु गौरव माह के रूप में मनाया जा रहा है।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking